Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Rainfall waterlog Palghar Pune Education Politics Crime and other Hindi News

Maharashtra: HC ने यमन के नागरिक रिहा करने का दिया आदेश, घूस लेने के आरोप में रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 10:11 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 27 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Rainfall waterlog Palghar Pune Education Politics Crime and other Hindi News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के अकोला स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की तीन नई फसल किस्मों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति शरद गडख ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन


गडक ने बताया कि केंद्रीय फसल गुणवत्ता किस्म अधिसूचना और प्रसारण समिति की बैठक में यह मंजूरी दी गई। इस समिति का संचालन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। बैठक में फसल की तीन नई किस्मों के साथ-साथ तीन पुरानी किस्मों को भी बुआई क्षेत्र बढ़ाने के लिए मंजूरी दी गई। नई मंजूर की गई किस्मों में गेहूं, पीली ज्वार और चना शामिल हैं। साथ ही, दो सोयाबीन किस्मों और एक मूंगफली की किस्म को खेती के क्षेत्र बढ़ाने के लिए भी मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फसल की बेहतर किस्में, आधुनिक खेती तकनीक और मशीनों के उपयोग से लाभकारी खेती को बढ़ावा दे रहा है। मंजूर किए गए बीज जल्द ही खेती के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान जाने वाली महिला को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने भेजी टीम
नागपुर पुलिस ने एक महिला की हिरासत लेने के लिए टीम भेजी है, जो कश्मीर के कारगिल से पाकिस्तान चली गई थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को सुनिता जमगड़े (43 वर्षीय) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन-5) निकेतन कदम ने कहा कि यह महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ 4 मई को नागपुर से निकली और कारगिल पहुंची, जहां से 14 मई को पाकिस्तान चली गई। उन्होंने कहा कि महिला को जल्दी ही पाकिस्तान की अधिकारियों ने पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि जमगड़े अमृतसर पुलिस की हिरासत में है और एक अधिकारी व दो महिला कांस्टेबल की टीम उन्हें वापस लाने के लिए भेजी गई है।

कदम ने कहा, जब वह नागपुर पुलिस की हिरासत में होगी, तब उससे पूछताछ की जाएगी। हमें यह जांच करनी है कि क्या वह जासूसी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल थी। उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज की है, जिसे नागपुर के कपिल नगर थाने को भेजा जाएगा, क्योंकि उनका स्थायी पता नागपुर में है।

Trending Videos

मुंबई के होटल में लगी आग से 35 लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं
वहीं, मुंबई के एक होटल में सोमवार तड़के आग लग गई। जिसके बाद एक बच्चे सहित कम से कम 35 लोगों को बचाया गया।  फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंधेरी (पूर्व) के पश्चिमी उपनगरों में चकला में स्थित होटल में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद होटल ज्योति से 25 पुरुषों, नौ महिलाओं और एक बच्चे को बचाया गया।

मध्य मुंबई में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक 36 साल के शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस्माइल अली जमाल अली शेख नामक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी सुमैया और उसके प्रेमी जब्बार शेख ने मिलकर की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस्माइल की हत्या धारदार हथियार से की गई, जिससे उसे गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में पता चला कि इस्माइल की पत्नी सुमैया का जब्बार शेख नामक शख्स के साथ अवैध संबंध था। दोनों को इस्माइल उनके रास्ते का रोड़ा लग रहा था, इसलिए उन्होंने उसे मारने की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

 पालघर में छत का प्लास्टर गिरने से महिला की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक चार मंजिला इमारत में छत का प्लास्टर गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसका सात महीने का बच्चा घायल हो गया। सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई के बाहरी इलाके विरार ईस्ट के गोपचारपाड़ा में पूजा अपार्टमेंट में दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर इस क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश के कारण ऐसा हुआ।

नगर निगम ने 2014 में बनी इस इमारत के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें करीब 50 फ्लैट हैं। सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने बताया कि इमारत को पहले ही संरचनात्मक ऑडिट नोटिस मिल चुके हैं।

बम की धमकी मामले में एक शख्स गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने मुंबई के एमआईडीसी इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है (बीच में सफेद शर्ट पहने हुए) और मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में मिली बम की धमकी के सिलसिले में उससे पूछताछ कर रही है।
 
 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर पोस्ट करने के चलते हिरासत में ली गई छात्रा को मिली जमानत
बॉम्बे हाईकोर्ट ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार पुणे की 19-वर्षीय छात्रा को मंगलवार को जमानत पर तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने साथ ही, छात्रा की पोस्ट पर महाराष्ट्र सरकार की ‘कट्टरपंथी’ प्रतिक्रिया को लेकर उसे (राज्य सरकार को) फटकार भी लगाई। न्यायमूर्ति गौरी गोडसे और न्यायमूर्ति सोमशेखर सुंदरसन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि यह ‘‘पूर्णतया शर्मनाक’’ है कि सरकार ने छात्रा के साथ ‘‘कट्टर अपराधी’’ जैसा व्यवहार किया है।

अदालत ने छात्रा को तत्काल जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया तथा यह भी कहा कि छात्रा को गिरफ्तार ही नहीं किया जाना चाहिए था, क्योंकि उसने तुरंत पोस्ट ‘डिलीट’ कर दिया था, पश्चाताप भी किया था और माफी भी मांगी थी।

अदालत ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें लड़की को अब हिरासत में रहना पड़े और उसे (छात्रा को) मंगलवार को ही रिहा किया जाना चाहिए। पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता (छात्रा) को मंगलवार को ही यरवदा जेल द्वारा जमानत पर रिहा किया जाएगा। अदालत ने कहा कि जेल के संबंधित अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि उसे आज शाम को ही रिहा कर दिया जाए, ताकि वह अपनी कॉलेज परीक्षा में शामिल हो सके। अदालत ने लड़की के कॉलेज द्वारा पारित निष्कासन आदेश को भी निलंबित कर दिया तथा संस्थान को उसे हॉल टिकट जारी करने का निर्देश दिया, ताकि वह परीक्षा में शामिल हो सके।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने महायुति सरकार से नौकरशाही प्रक्रियाओं को अलग रखने और बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ या 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की वित्तीय राहत प्रदान करने की मंगलवार को मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में सोमवार को मानसून की पहली बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव और लोगों को हुई असुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं, भारी बारिश ने उनकी स्थिति को और भी जटिल बना दिया है, क्योंकि मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा जो फसलें तैयार थीं, वे भी बर्बाद हो गईं।

बॉम्बे हाईकोर्ट: पुलिस हिरासत में लिए गए यमन के नागरिक रिहा करने का आदेश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को यमन के एक नागरिक को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। इस महीने की शुरुआत में वीजा अवधि समाप्त होने के कारण मुंबई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। अदालत ने जानना चाहा कि उसे थाने के लॉक-अप में कैसे रखा जा सकता है। अदालत ने सवाल उठाया कि पूर्व एयरलाइन कर्मचारी मोहम्मद कासिम मोहम्मद अल शिबाह को 16 मई से बायकुला पुलिस स्टेशन की हवालात में कैसे रखा जा सकता है। अदालत ने कहा कि प्रशासनिक चूक के कारण उसे इस तरह हिरासत में रखा गया। जस्टिस गौरी गोडसे और जस्टिस सोमशेखर सुंदरसन की पीठ ने ऐसे मामलों में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के लिए महानगर में उचित हिरासत सुविधाओं की कमी पर अफसोस जताया।

घूस लेने के आरोप में रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर (आरडीसी) और राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आरडीसी विनोद खिरोलकर (51) और राजस्व विभाग के कर्मचारी दिलीप त्रिभुवन (40) के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव में करीब छह एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। इस जमीन से संबंधित आगे की प्रक्रिया के लिए चालान बनाने की खातिर खिरोलकर और त्रिभुवन ने पहले 23 लाख रुपये की मांग की। रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 5 लाख रुपये की राशि तय हुई। जिसके बाद पीड़ित ने एसीबी में दोनों कर्मचारियों की शिकायत की। एसीबी की टीम ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed