{"_id":"67dccf2b6dd09ab3680cc9f6","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मंत्री गोरे पर आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार; होली पर शख्स की हत्या करने वाले पुलिस हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मंत्री गोरे पर आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार; होली पर शख्स की हत्या करने वाले पुलिस हिरासत में
Fri, 21 Mar 2025 02:16 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी मुंबई के अंधेरी में आग बुझाने के दौरान चार अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। एक औद्योगिक इकाई में लगी आग को देर शाम बुझा दिया गया। आग अंधेरी ईस्ट में महाकाली केव्स रोड स्थित न्यू इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी थी। आग के कारण घायल हुए अग्निशमन कर्मियों को सरकारी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बांग्लादेशियों को जारी 3.5 हजार जन्म प्रमाणपत्र किए रद्द
वरिष्ठ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि महाराष्ट्र के जालना में बांग्लादेशियों को धोखाधड़ी से जारी किए गए 3,595 जन्म प्रमाणपत्र अधिकारियों ने रद्द कर दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण पंचाल से मुलाकात के बाद सोमैया ने यह दावा किया। पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा कि जालना जिले में बांग्लादेशी नागरिकों को 8,551 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए थे।

महाराष्ट्र के बस हादसे के पीछे ड्राइवर की सनक, बदला लेने के लिए लगाई आग
पुणे के हिंजवडी थाना क्षेत्र में एक मिनीबस में आग लगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया कि "बस चालक ने जानबूझकर वाहन में आग लगाई, ताकि इसे दुर्घटना के रूप में दिखाया जा सके। हमारी जांच से पता चलता है कि बस चालक को अपने सहकर्मियों से शिकायतें थीं और बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया...। थोराट ने कहा, पुलिस, जांच कर रही है कि उसे रसायन कहां से मिले। हमने ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं (103 और 109) के तहत मामला दर्ज किया है।
इससे पहले पिंपरी-चिंचवाड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने 19 मार्च को बताया था कि पुलिस के पास सुबह करीब 7:30 बजे 112 पर कॉल आया। सूचना देने वाले ने बताया कि मिनीबस में आग लगने के कारण कुछ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल भी हुए हैं। डीसीपी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चार लोगों की मौत हो चुकी थी और छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बकौल डीसीपी, 'प्रथम दृष्टया, यात्री, ड्राइवर और मिनीबस सभी फेज 1 में स्थित व्योमा ग्राफिक्स कंपनी से थे और ड्यूटी के लिए ऑफिस जा रहे थे। शुरुआती जांच के मुताबिक मिनीबस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना गया। मरने वाले चार लोग बस के पीछे बैठे थे और वाहन से बाहर नहीं निकल सके। आईसीयू में इलाज करा रहे छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है जिसे पुणे के एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | Pimpri-Chinchwad, Maharashtra | Hinjewadi bus fire incident | Senior Police Inspector Kanhaiya Thorat says, "Bus driver deliberately set the vehicle ablaze, attempting to disguise it as an accident. Our investigations suggest that the bus driver harboured grievances… https://t.co/6Qb15RZ0Sb pic.twitter.com/uRYlbWde4b
— ANI (@ANI) March 21, 2025
इससे पहले पिंपरी-चिंचवाड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने 19 मार्च को बताया था कि पुलिस के पास सुबह करीब 7:30 बजे 112 पर कॉल आया। सूचना देने वाले ने बताया कि मिनीबस में आग लगने के कारण कुछ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल भी हुए हैं। डीसीपी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चार लोगों की मौत हो चुकी थी और छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बकौल डीसीपी, 'प्रथम दृष्टया, यात्री, ड्राइवर और मिनीबस सभी फेज 1 में स्थित व्योमा ग्राफिक्स कंपनी से थे और ड्यूटी के लिए ऑफिस जा रहे थे। शुरुआती जांच के मुताबिक मिनीबस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना गया। मरने वाले चार लोग बस के पीछे बैठे थे और वाहन से बाहर नहीं निकल सके। आईसीयू में इलाज करा रहे छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है जिसे पुणे के एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने जैश आतंकी की जमानत याचिका की खारिज
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने जम्मू-कश्मीर के पोरा पुलवामा के जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी रईस अहमद शेख की जमानत याचिका खारिज कर दी। उसपर आतंकवादी कृत्य करने के इरादे से आरएसएस मुख्यालय, रेशमबाग सहित महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करने का आरोप है। इस मामले में जीपी और सीनियर एडवोकेट देवेन चौहान ने अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व किया। दूसरी ओर, अधिवक्ता निहाल सिंह राठौड़ ने आवेदक आरोपी की ओर से पैरवी की।
मंत्री पर आरोप लगाने वाली महिला को जबरन वसूली करते गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को सतारा से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। बता दें कि, पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के मान विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जयकुमार गोरे राज्य सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री हैं।
मामले में अधिकारी ने बताया, 'उसने सबकुछ खत्म करने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे थे। उसे कुल राशि में से 1 करोड़ रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।' इस मामले में महिला को परेशान करने और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के आरोपों को लेकर विपक्ष मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है, लेकिन मंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही अदालत ने बरी कर दिया है।

ठाणे: होली के जश्न के दौरान शख्स की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
ठाणे जिले में होली के जश्न के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कल्याण तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया कि मृतक सत्यप्रकाश उपाध्याय वराप गांव में एक-दूसरे पर पानी छिड़ककर त्योहार मना रहे समूह का हिस्सा थे। इस दौरान कृष्ण सिंह, सुरभ चंदा और मनीष सिंह के साथ उसका विवाद हो गया।
इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ बर्बरता की, जिस दौरान उसे काफी गंभीर चोंटे लगी, इसके बाद उसे उल्हासनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया और फिर मुंबई के केईएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 17 मार्च को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत उसके शरीर में गलत जगह से जबरन पानी घुसने से हुई।' पुलिस ने बताया कि आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत हत्या और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है।