फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: अनियमितता पर तीन वन अधिकारी निलंबित; महिला से दुष्कर्म मामले में छह पर मुकदमा

Sat, 22 Feb 2025 09:07 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 22 Feb 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र वन विभाग के तीन अधिकारियों को गोंदिया जिले के तिरोदा तालुका में काम में अनियमितता और एक व्यक्ति को जंगली सूअर द्वारा मारा गया दिखाने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। कुछ अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। विभाग ने तिरोदा वन रेंज अधिकारी आरजी मून और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र पारधी और शकील अब्दुल दुरानी को निलंबित कर दिया। मून, पारधी और दुरानी के तहत पिछले मानसून के दौरान तिरोदा तालुका के वन क्षेत्र में एक नर्सरी वृक्षारोपण किया गया था। अनियमितता की शिकायत पर वन विभाग ने जांच के आदेश दिये थे। जांच में तीनों अधिकारियों को कार्य में अनियमितता का दोषी पाया गया। उन्होंने यह दिखाने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी की कि सोनेगांव गांव में जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सरकारी धन का गबन किया गया। जांच से पता चला कि उस व्यक्ति की मौत पेड़ से गिरने के बाद हुई। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने कर्नाटक के लिए बंद की बस सेवा
बेलगावी के पास एमएसआरटीसी बस पर हमले के बाद महाराष्ट्र ने कर्नाटक के लिए राज्य बस सेवा बंद कर दी है। दरअसल, कर्नाटक के बस कंडक्टर से मराठी में बात न करने पर मारपीट के बाद कर्नाटक के एक संगठन कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के एक बस चालक पर स्याही फेंक दी थी। कार्यकर्ताओं ने बस को रोककर हंगामा किया था। 
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज
ठाणे के भिवंडी में एक महिला से दुष्कर्म मामले में छह लोगां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को नागांव में  महिला के साथ एक स्कूल के पास झाड़ियों में और फातिमानगर में एक पिकअप वैन के अंदर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला को उसके भाई ने फोन पर कहा कि वह परेशानी में है। जब वह भाई की बताई हुई जगह पर पहुंची तो कुछ लोगों ने उससे, उसके भाई और उसे लेकर आए ऑटो चालक से मारपीट की। आरोपी ने नागांव के एक स्कूल और फातिमानगर में एक पिकअप वैन के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक में सड़क दुर्घटना, महिला की मौत, पांच घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक ट्रक सात-आठ वाहनों से टकरा गया। हादसे में एक कार सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चांदवाड़ उप-जिला अस्पताल में ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना चांदवाड़ के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुई। अधिकारी ने बताया कि ट्रक मुंबई की ओर से जा रहा था, जिसके ढलान पर ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद, ट्रक कार के अलावा सात-आठ वाहनों से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। हालांकि सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई। 

इस बीच दक्षिण मुंबई में शनिवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग मरीन लाइन्स क्षेत्र में मरीन चैंबर्स की चौथी मंजिल पर लगी और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

पालघर में मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाने पर दो लोगों पर केस
महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक टेंपो को रोककर चेकिंग की। टेंपो में 14 भैंस और बछड़े ठूंसकर भरे हुए थे। एक अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार दो लोगों के पास मवेशियों को ले जाने का कोई परमिट नहीं था। न ही उन्होंने चारे और पानी की व्यवस्था की थी। पुलिस ने टेंपो में सवार मवेशियों और वाहन को जब्त कर लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मुंबई में 27 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान के तहत भारत में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान बृहस्पतिवार को पूरे शहर में चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे और कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताहों में शहर की पुलिस ने 353 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और यह अभियान जारी रहेगा।

ठाणे में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन पर केस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 19 वर्षीय युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बुधवार सुबह डोंबिवली स्थित युवती के घर पहुंचे थे। एक आरोपी ने युवती को कथित तौर पर पीछे से पकड़ लिया। जबकि, दूसरे ने उसे गलत तरीके से छुआ और गाली-गलौज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। 

ठाणे में बुजुर्ग व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठगे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने 75 वर्षीय बुजुर्ग से 30,000 रुपये ठग लिए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार सुबह डोंबिवली शहर में हुई। पीड़ित ने बैंक से 30,000 रुपये निकाले और घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, व्यक्ति ने बुजुर्ग से कहा कि उसकी शर्ट पर कुछ गंदगी लगी है और उसे साफ करने की सलाह दी। जैसे ही बुजुर्ग ने अपनी शर्ट उतारी और अपना बैग एक तरफ रखा, आरोपी उसे छीनकर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

नासिक में दरगाह के पास से हटाया गया अतिक्रमण, लोगों ने की कार्रवाई करने की मांग
नासिक की काठे गली स्थित पीर बाबा दरगाह के पास से नगर निकाय ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कई अनाधिकृत ढांचे हटाए गए। नासिक नगर निगम ने बताया कि ये ढांचे सिडनी टावर के पास खुली पड़ी जमीन पर बने थे। इनको हटाने से दरगाह को कोई नुकसान नहीं हुआ। नगर आयुक्त स्मिता जगादे और पुलिस उपायुक्त किरनकुमार चव्हाण की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने कहा कि दरगाह स्वयं अनाधिकृत जगह पर बनी है। इसे हटाया जाना चाहिए। नासिक मध्य से विधायक देवयानी परांडे ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है। क्षेत्र को पूरी तरह साफ किया जाना चाहिए।  भाजपा विधायक ने कहा कि सड़कों के किनारे या खुली जगहों पर ऐसी संरचनाएं बनाना और फिर वक्फ बोर्ड के नाम पर अधिकारियों पर दबाव डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी प्रथाओं को रोकने के लिए वक्फ कानून में संशोधन पर विचार किया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किया एलोरा गुफाओं का दौरा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार को घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा की और एलोरा गुफाओं का दौरा किया। उपराष्ट्रपति डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय और सरस्वती भुवन कॉलेज में कार्यक्रमों में भाग लेने छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे हैं। एएसआई के अधिकारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने एलोरा गुफाओं में कैलाश मंदिर (गुफा संख्या 16) का दौरा किया। उपराष्ट्रपति ने 20 से 25 मिनट की अपनी यात्रा के दौरान गुफा में मूर्तियों को ध्यान से देखा और कैलाश गुफा में रामायण पैनल भी देखने गए।

शिवसेना नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर बोले संजय निरुपम
शिवसेना के शिंदे गुट के नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि 2.5 साल पहले जब एकनाथ शिंदे ने पार्टी छोड़ी थी और बड़ी संख्या में शिवसेना नेता पार्टी छोड़कर हमारे साथ आए थे, तो उनकी सुरक्षा को खतरा होने की संभावना थी, जिसे देखते हुए सरकार ने उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था की थी। 2.5 साल बाद जो लोग खतरा पैदा कर सकते थे, वे खुद मुश्किल में हैं। ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से बहुत से लोगों की सुरक्षा कम की गई है।

थानों में हुआ विवाद समाधान दिवस का आयोजन
मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त और पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जोन नौ के अंतर्गत आने वाले आठ पुलिस स्टेशनों में हर शनिवार को विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। दूसरे और चौथे शनिवार को महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मुद्दों का समाधान किया जाता है। 22 फरवरी को 56 महिलाएं, 103 पुरुष और 19 वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याएं बताने पुलिस स्टेशन आए, जिनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed