फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: लोकल ट्रेन के अंदर मोबाइल में विस्फोट; एनडीए के पास आवासीय सोसाइटी में पाकिस्तानी मुद्रा मिली

Tue, 11 Feb 2025 04:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 11 Feb 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के ठाणे में एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक महिला यात्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 12 मिनट पर कलवा स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण उपनगरीय ट्रेन में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सीएसएमटी रेलवे नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।' उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण धुआं फैल गया और रेलवे कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आग बुझाने वाले यंत्रों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कम तीव्रता के धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके से डिब्बे में धुआं भर गया, जिससे कई यात्री उतरने के लिए दरवाजे की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'जिस महिला के मोबाइल फोन में विस्फोट हुआ उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है। हो सकता है कि बैटरी में खराबी या कोई अन्य तकनीकी समस्या हो। यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय सावधान रहना चाहिए।'

इसके अलावा पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक आवासीय सोसाइटी में 20 रुपये का पाकिस्तानी नोट मिला है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह आवासीय सोसाइटी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से 18 किलोमीटर दूर भुकुम क्षेत्र में स्थित है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तानी नोट शनिवार को भुकुम स्थित आवासीय सोसाइटी में सर्विस लिफ्ट के बाहर पाया गया। पिंपरी चिंचवाड़ के सहायक आयुक्त विशाल हीरे ने कहा, 'सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बाद में पुलिस से संपर्क किया। जांच शुरू कर दी गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।'

मुंबई में पार्किंग विवाद: शख्स पर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद मुंबई के मुलुंड में 30 वर्षीय एक व्यक्ति पर घातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने  हमला करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत सिंह बलजीत सिंह जांझुआ की शिकायत के मुताबिक राहुल वसंत हांडे (25), रोहित मनोहर देठे (24) और उनके दो साथियों ने चाकुओं, छड़ों, डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने हांडे और देथे को भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया है। दो अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। झांजुआ के मुताबिक वे अपनी कार पार्क करने का प्रयास कर रहे थे। उसी जगह पर महिला से बात कर रहे बाइक सवार शख्स ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। बाइक सवार शख्स ने तीन दोस्तों को बुला लिया जिसके बाद मामूली बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

पुणे में हाउसिंग सोसाइटी में पाकिस्तानी नोट मिलने से हड़कंप
पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ में एक हाउसिंग सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट के बाहर 20 रुपये का पाकिस्तानी नोट मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना भुकुम इलाके में हुई, जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने दी जानकारी
साथ ही मामले में पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के सहायक आयुक्त विशाल हिरे ने बताया कि यह पाकिस्तानी नोट शनिवार को मिला था। सोसाइटी के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और जांच शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

पालघरः 2.41 करोड़ की मेफेड्रॉन से साथ चार तस्कर गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले से पुलिस ने 2.41 करोड़ रुपये की 1.2 किलो मेफेड्रॉन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी  एक कमरे में मादक पदार्थ तैयार कर रह थे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को बोइसर के काटकर पाड़ा में छापा मारकर ये गिरफ्तारियां कीं। इस दौरान मौके से ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए। मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र : इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवाद के बाद किशोर की हत्या
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में इंस्टाग्राम पोस्ट पर हुए विवाद में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। हिंगणघाट थाने के अधिकारी के मुताबिक, एक माह पूर्व हिमांशु चिन्मय व आरोपी मानव जुमनाके ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर लोगों से वोट करने को कहा था। चिन्मय को मानव से ज्यादा वोट मिले। इस मुद्दे पर बात करने के लिए दोनों शनिवार को मिले, तो उनमें बहस हो गई। इसके बाद मानव ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से चिन्मय पर हमला कर दिया। इस हमले में चिन्मय की मौत हो गई। 

सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने मराठी सिनेमा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का फैसला लिया है। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि कोल्हापुर फिल्म सिटी में जल्द ही एक भव्य संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। इसका मकसद युवा पीढ़ी को मराठी सिनेमा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में सिनेमा के स्वर्णिम युग की अमूल्य यादगार वस्तुएं रखी जाएंगी, जिनमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, पुरानी फिल्में, फिल्म के पोस्टर, कैमरे, वेशभूषा और पटकथाओं को सहेजा जाएगा। उन्होंने प्रदेश में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

सतारा में मधुमक्खियों के हमले में छह पर्वतारोही घायल
पुणे से पर्वतारोहण करने सतारा गई टीम के सदस्यों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ट्रैकिंग पर निकले छह दोस्तों के दल पर पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले में उस समय हमला हुआ जब वे वाई तालुका के पांडवगढ़ इलाके में ट्रैकिंग कर रहे थे। सभी पीड़ित पुणे जिले के इंदापुर तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुमान के मुताबिक, समूह के सदस्यों ने कोई तेज परफ्यूम लगाया था, जिसके कारण मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीन लोगों को मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से डंक मारे हैं। स्थानीय ट्रेकिंग समूह शिव सह्याद्री ट्रैकिंग एवं बचाव समूह के सदस्य प्रशांत डोंगरे ने बताया कि सभी लोगों को पहाड़ी से नीचे लाया गया और पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। 

मुंबई के फर्नीचर बाजार में लगी आग
मुंबई के ओशिवारा इलाके में फर्नीचर बाजार में आग लग गई। दमकल मौके पर पहुंच गईं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed