फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: बदलापुर में 5वें तल से गिरे मासूम की मौत; रिश्ता तोड़ने पर प्रेमी ने लड़की के भाई पर चलाई गोली

Sat, 18 Jan 2025 07:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

ठाणे के बदलापुर में एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक साढ़े चार साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम को हुई। बच्ची का नाम अक्षिता था, जो पांचवीं मंजिल पर खेल रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन

पुणे में महिला के कई अंग बरामद, जादू-टोने का शक
महाराष्ट्र के सतारा जिले में शुक्रवार को महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काले जादू के पहलू की जांच की जा रही है। साथ ही मामले में फलटन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील महादिक ने बताया कि महिला के सिर और निचले अंगों का एक हिस्सा विदानी गांव के पास गन्ने के खेत के पास मिला, जबकि धड़ गायब है। उन्होंने कहा काले जादू और अंधविश्वास समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ा तो गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर की गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक युवक ने रिश्ता तोड़े जाने से नाराज होकर प्रेमिका के घर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में प्रेमिका का भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। बीड के अंबेजोगई इलाके में आरोपी गणेश पंडित चव्हाण रिश्ता तोड़े जाने से नाराज होकर प्रेमिका के घर पहुंचा। इस दौरान उसकी लड़की से जमकर बहस हुई। जब लड़की के परिजनों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने लड़की के भाई पर गोली चला दी। हालांकि लड़की का भाई इस हमले में बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन

खतरनाक रसायनों का भंडारण करने के आरोप में मामला दर्ज

ठाणे में आवश्यक परमिट के बिना परिसर में 75 लाख रुपये के खतरनाक रसायनों का भंडारण करने के आरोप में एक गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भिवंडी के दापोड़ा में आठ गोदामों को सील कर दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने पाया कि सभी आठ गोदामों में सुरक्षा मानदंडों और कानूनी आवश्यकताओं का उल्लंघन करते हुए विभिन्न ब्रांडों के रसायनों को अनुचित तरीके से संग्रहीत किया गया था
 

ठाणे में फ्लाईओवर का सीमेंट स्लैब लेन डिवाइडर ढहा

ठाणे में भिवंडी-नासिक बाईपास रोड पर एक फ्लाईओवर का सीमेंट स्लैब लेन डिवाइडर शनिवार को ढह गया और नीचे एक नाले में गिर गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। चश्मदीद गवाहों ने बताया कि डिवाइडर ढहने ने तेज आवाज सुनाई दी और घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि भीवंडी-नासिक बाईपास रोड मुंबई को उत्तरी महाराष्ट्र से जोड़ता है। 

बिल्ली के बच्चे को पीट-पीटकर मारने के आरोप में मामला दर्ज

ठाणे के भिवंडी में 39 वर्षीय एक व्यक्ति पर बिल्ली के बच्चे को पीट-पीटकर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उद्धव मांजरे पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधान के तहत आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

शेयर बाजार में घाटा के कारण हेड कॉन्स्टेबल ने जान देने की कोशिश की

शेयर बाजार में घाटा होने के बाद शनिवार को नागपुर में एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी जान देने की कोशिश की। एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय विशाल तुमसरे के तौर पर की गई है। वह 2023 से ठाणे ग्रामीण पुलिस का हिस्सा था। हिंगना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वृंदावन क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के घर के बाहर गार्ड ड्यूटी के दौरान सुबह छह बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने कहा, एसपी हरिस पोद्दार तुरंत उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर है। पोद्दार ने बताया कि गार्ड के एंट्री रेजिस्टर में एक नोट मिला, जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसने यह कदम शेयर मार्केट में नुकसान के कारण उठाया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

सतीश चव्हाण राकांपा में हुए शामिल

महाराष्ट्र के विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) सतीश चव्हाण शनिवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। चव्हाण अक्टूबर 2024 में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा-एसपी में शामिल हुए थे। अजीत पवार समूह ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। वह औरंगाबाद ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार एमएलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed