फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: ललित मोदी को झटका, HC ने लगाया जुर्माना; ठाणे में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 06:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 20 Dec 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित कुमार मोदी की याचिका खारिज कर दी है। उन पर टाटा मेमोरियल अस्पताल को देय एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अपनी याचिका में ललित कुमार मोदी ने मांग की थी कि हाईकोर्ट बीसीसीआई को ईडी को 10.65 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दे, जो मई 2018 में FEMA नियमों के तहत उन पर जुर्माना के तौर पर लगाया गया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने BCCI द्वारा ललित कुमार मोदी को क्षतिपूर्ति देने की मांग को गलत बताया और याचिका खारिज कर दी। आदेश का एक हिस्से के मुताबिक, 'यह याचिका तुच्छ है और तदनुसार हम इस याचिका को टाटा मेमोरियल अस्पताल को आज से चार सप्ताह के भीतर देय 1,00,000/- रुपये के जुर्माने के साथ खारिज करते हैं। भुगतान का आवश्यक सबूत इस न्यायालय में दाखिल किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन


इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिवसेना यूबीटी नेता अमोल कीर्तिकर की याचिका खारिज कर दी थी। उन्होंने अपनी चुनाव याचिका में शिवसेना के रविंद्र वायकर के निर्वाचन को चुनौती दी थी। वायकर ने इस साल मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता था। अमोल कीर्तिकर की याचिका को खारिज करते हुए, हाईकोर्ट ने कहा, 'याचिकाकर्ता वैधानिक प्रावधानों की जरूरतों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे।' अदालत ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व (आरपी) अधिनियम की धारा 83(1) (ए) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया गया है। चुनाव याचिका आरपी अधिनियम की धारा 100(1)(डी)(iii) या (iv) के तहत कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, इसलिए चुनाव याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन





बांग्लादेशी दंपती को पकड़ा
ठाणे पुलिस ने कल्याण इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ ने सबुज सनोवर शेख और बिष्टी सबुज शेख को पकड़ा। दोनों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मकान मालिक मुस्तफा मुंशी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसने यह जानते हुए भी कि पति-पत्नी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें अपना घर किराये पर दिया था। 


मुंबई नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, शिनाख्त बाकी
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया है कि गेटवे ऑफ इंडिया के पास हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बीएमसी ने कहा कि नेवी की नाव से टकराने के बाद बुधवार शाम नीलकमल नाम का यात्री जहाज डूब गया। बचाव दल ने एक और शव बरामद किया है। मृतक की पहचान का प्रयास जारी है। इससे पहले भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों के साथ मिलकर मुंबई हार्बर में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 

अहिल्याबाई के वंशज राम शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति

अहिल्याबाई होलकर के वंशज भाजपा विधायक राम शिंदे बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। विधान परिषद के सभापति का पद एनसीपी नेता रामराजे नाइक-निंबालकर के कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से ही रिक्त था। राम शिंदे के निर्वाचित होने के बाद विधानमंडल के दोनों सदनों के अध्यक्ष का पद भाजपा का हो गया है। शिंदे मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर की नौवीं पीढ़ी के वंशज हैं।

पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप
महाराष्ट्र में एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम पालघर जिले का है, जिसमें मृतक के माता-पिता ने शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों ने दावा किया है आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां को संदेश भेजा था जिसमें उत्पीड़न का जिक्र था। मामला बोईसर के इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। 10वीं कक्षा के छात्र की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने बताया कि फांसी अपने घर में लगाई गई। परिजनों का आरोप है कि उत्पीड़न के कारण उनका बेटा अवसादग्रस्त हो गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

राज्यसभा में बीआर आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

नवी मुंबई में आग लगने से तीन गोदाम जल गए

नवी मुंबई के मार्केट इलाके में आग लगने से तीन गोदाम जलकर खाक हो गए। इस हादसे में हताहत होने वालों की जानकारी नहीं है। आग एक गोदाम में लगी और देखते ही देखते बाकी के गोदाम में फैल गई। कपड़े और लकड़ियों से भरी गोदाम जलकर खाक हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि चार घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
 

दो बाइकसवार ने की संजय राउत के बंगल की रेकी

भांडुप में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बंगले की रेकी की। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना शुबह के नौ बजे की है। एक अधिकारी ने कहा, दो लोग दोपहिया वाहन पर आए और कुछ देर के लिए राउत के बंगले के बाहर रुके और वहां से चले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई। अधिकारी ने बताया कि कांजुरमार्ग पुलिस थाने की एक टीम संजय राउत के बंगले पर पहुंची और जांच शुरू की। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि दोनों रेकी करने आए थे। हालांकि, अबतक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed