फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: पुणे की कांच फैक्ट्री में हुए हादसे में 4 की मौत, बदलापुर मामले के आरोपी का अंतिम संस्कार

Sun, 29 Sep 2024 09:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 29 Sep 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के पुणे शहर में  रविवार को कांच की एक फैक्ट्री में एक वाहन से कांच उतारते समय चार श्रमिकों की मौत हो गई। उन सभी मजदूरों के उपर कांच की एक खेप गिर पड़ी थी। जिसके नीचे दबकर पांच मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें से चार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुणे के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यह घटना कटराज इलाके के येवलेवाड़ी स्थित एक फैक्ट्री में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि, हमें पहले एक फोन आया था कि कटराज इलाके में स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में ग्लास का स्टॉक उतारते समय पांच से छह कर्मचारी फंस गए हैं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, दमकल कर्मियों ने घायल हुए पांच श्रमिकों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान 4 को मृत घोषित तक दिया, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे की अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोपी शख्स को बरी किया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने पत्नी को जलाने के आरोपी शख्स को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष उसे अपराधी साबित करने वाले सबूत जुटाने में विफल रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसबी अग्रवाल ने एक मजदूर नासिर यासीन शेख (38) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपों से बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 7 अप्रैल, 2021 को पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद नासिर ने अपनी पत्नी फरीदा को जला दिया था। नासिर ने कपड़े और मोबाइल फोन खरीदने के लिए फरीदा से पैसे की मांग की  थी।  जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उस पर मिट्टी का तेल डालाकर आग लगा दी थी। फरीदा को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने मौत से पहले अपने बयान दर्ज कराए थे। बाद में इसे एफआईआर के लिए आधार माना गया।

बचाव पक्ष के वकील सागर कोल्हे ने तर्क दिया कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य अपर्याप्त थे और उन्होंने मृत्यु पूर्व दिए गए बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। न्यायमूर्ति अग्रवाल ने प्रस्तुत साक्ष्यों में महत्वपूर्ण विसंगतियों का उल्लेख किया। विशेषकर उन परिस्थितियों में जिनमें मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किया गया था। अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष नासिर को अपराध से जोड़ने वाली परिस्थितियों की एक ठोस श्रृंखला स्थापित करने में विफल रहा है।

नाबालिक छात्रा से बलात्कार के मामले में ट्यूशन टीचर और उसके दो भाई गिरफ्तार 
मुंबई में 16 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में एक निजी कोचिंग क्लास के शिक्षक और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बताई थी। जिसके बाद परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने जुलाई और दिसंबर 2023 के बीच दो मौकों पर 9वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी के दो भाइयों ने भी 2022 और दिसंबर 2023 के बीच एक मूवी थिएटर और संस्थान की एक कक्षा में अलग-अलग उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर, तीनों भाइयों को बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  
 

बदलापुर यौन उत्पीड़न केस: आरोपी अक्षय शिंदे का उल्हासनगर में अंतिम संस्कार
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का रविवार को ठाणे जिले के उल्हासनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शाम करीब छह बजे शांतिनगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शिंदे को कुछ दिन पहले बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

 पुलिस अधिकारी के मुताबिक,  अक्षय शिंदे को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed