फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar MSRTC ATal Setu Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: नितेश राणे के नफरती भाषण को लेकर केस दर्ज; बैंक कर्मी ने अटल सेतु से कूदकर की आत्महत्या

Thu, 05 Sep 2024 11:05 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar MSRTC ATal Setu Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के मुंबई में 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे। उसने बताया कि रेगी ने सोमवार को पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में रेगी का शव बरामद किया गया। रेगी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

MSRTC कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार 6500 रुपये वेतन बढ़ोतरी पर सहमत
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की दो दिन पुरानी हड़ताल सरकार के वेतन वृद्धि के आश्वासन के बाद बुधवार देर शाम को समाप्त हो गई, संघ नेताओं ने कहा, इससे आगामी गणेश उत्सव के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को राहत मिली है। 

राज्य संचालित निगम के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रेड यूनियनों की एक कार्रवाई समिति ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एक बैठक के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की, जो उनकी मुख्य मांग को पूरा करते हुए एमएसआरटीसी कर्मचारियों को मूल वेतन में 6500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी देने पर सहमत हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी अप्रैल 2020 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार किए
मुंबई पुलिस ने वडाला ट्रक टर्मिनस इलाके में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक सोसायटी के अंदर अनधिकृत ढांचे के मुद्दे पर 15 लोगों के एक समूह ने पीड़ित जावेद कल्लन चौधरी की पिटाई कर दी। नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। भीड़ ने उसे लात और घूंसों से मारने के अलावा बल्ले, स्टंप और केबल तारों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें विलास शेलार और अजित सिंह भी शामिल थे। एक अदालत ने उन्हें नौ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने चार नशा तस्करों को पकड़ा
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पश्चिमी उपनगर जुहू गुल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सुरक्षा में उनकी परेड और उनके नारों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। आरोपियों की परेड के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और पूछा कि चारों लोगों को हिरासत में क्यों लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे यह बात आरोपी व्यक्तियों से पूछने को कहा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे युवाओं को नशीला पदार्थ बेच रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इसे दोहराने के लिए कहा और उन्होंने नारा लगाना शुरू कर दिया कि वे दोबारा ड्रग्स नहीं बेचेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर अपराध शाखा बांद्रा इकाई ने मंगलवार शाम जुहू गुल्ली के डोगर इलाके में छापेमारी की। टीम ने छापेमारी में आरोपी व्यक्तियों से 80 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। आरोपियों को डीएन नागर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई में घर का हिस्सा ढहने से बच्ची की मौत, मां घायल
चेंबूर इलाके में बुधवार शाम घर का एक हिस्सा ढह जाने से 18 महीने के एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। एक अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 7.30 बजे सरस्वती गली, पीएल लोखंडे मार्ग, चेंबूर (डब्ल्यू) में हुई। बच्ची की पहचान खुशी साल्वे और उसकी मां कविता साल्वे के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि मां का राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चाकू के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 
महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सिंहगढ़ रोड पर किर्कटवाड़ी इलाके में बुधवार सुबह कथित तौर पर दो लोगों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत आरोपी जोड़े को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की पहचान सागर चौहान के  रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी पिछली दुश्मनी के कारण उन पर हमला किया गया। इस संबंध में हवेली थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों बाद ही हमलावरों को पकड़ लिया गया। 

पत्नी को डांटने पर शख्स ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला 
वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर शहर में छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीते रविवार को नागपुर के हिंगना इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि किसी पारिवारिक विवाद में आरोपी गोविंद चोखे की पत्नी को उसके बड़े भाई किसन ने डांटा था। इससे नाराज होकर गोविंद ने अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया और उसकी पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
हिंगना पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मौत चोटों के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने गोविंद से पूछताछ की। जब कड़ाई से उससे पूछा गया तो उसने अपना अपराध कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नागपुर में बनेगा फिल्म सिटी

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि राज्य सरकार ने नागपुर में 100 एकड़ में फिल्म सिटी स्थापित करने का फैसला लिया है। उन्होंने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा, हमने नागपुर जुले में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया। यहां कई सारी फिल्म और सीरियल की शूटिंग यहां की जाएगी।

पालघर में महिला-उसकी बच्ची का शव मिलने के मामले में तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में एक महिला और उसकी ढाई साल की बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। महिला की पहचान 22 वर्षीय सुष्मिता प्रवीण डावरे के तौर पर की गई है। दोनों का शव दो सितंबर को सावरे गांव में एक नाले में मिला था। महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसकी बच्ची उसके पास ही मृत पाई गई। दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 

नागपुर में मेटाडोर वैन-बस में टक्कर, चार की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार को एक मेटाडोर वैन और एक निजी बस के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भिवापुर नगर में घटी। 

गढ़चिरौली में दो बच्चों की मौत के संबंध में मेडिको लीगल केस दर्ज

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो बच्चों की मौत के संबंध में एक मेडिको लीगल केस दर्ज किया गया है। छह और एक साढ़े तीन साल का बच्चा अपने घर में बीमार हो गया। उनके परिवार वाले उन्हें जमीलगट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद माता-पिता पोस्टमॉर्टम के बिना बच्चों का शव लेकर वापस गांव आ गए। मेडिको लीगल केस दर्ज करने के बाद बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

नितेश राणे के खिलाफ नफरती भाषण को लेकर केस दर्ज

महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने भाजपा के विधायक नितेश राणे के खिलाफ अहमदनगर जिले में उनके हालिया भाषणों में मुसलमानों को कथित तौर पर निशाना बनाने के लिए एक मामला दर्ज किया है। राज्य में विधायक के खिलाफ कम से कम चार ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। मामले में अधिकारी ने बताया कि जिले की परली शहर पुलिस ने नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि बुधवार को 300 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed