{"_id":"666c2a61920c4edb960db442","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-palghar-army-navy-excavator-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में तीन मंजिला मकान की दीवार ढहने से दो महिलाओं की मौत; 27 जून से विधानसभा का मानसून सत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में तीन मंजिला मकान की दीवार ढहने से दो महिलाओं की मौत; 27 जून से विधानसभा का मानसून सत्र
Fri, 14 Jun 2024 05:03 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई के एंटप हिल इलाके में तीन मंजिला एक मकान की दीवार ढह गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। स्थानीय नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि पंजाबी गली में रात करीब 9.25 बजे यह हादसा हुआ। तलाशी के साथ-साथ राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला मकान के दूसरे और तीसरे तल की दीवार का हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया। हादसे में 45 वर्षीय शोभादेवी मौर्य और 50 साल की जकीरूनिस्सा शेख की मौत हो गई। सियोन अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक उसका कुछ हिस्सा खतरनाक ढंग से लटका हुआ है।
एनसीपी ने शरद पवार गुट के सांसद के पुणे में हिस्ट्रीशीटर के घर जाने पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र में राजनीति हर दिन करवट बदल रही है। इस कड़ी में कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे एक दल दूसरे दल पर जमकर जुबानी हमले बोल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के अहमदनगर से सांसद निलेश लंके के पुणे में एक हिस्ट्रीशीटर के घर जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट ने जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कुछ महीने पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के हिस्ट्रीशीटर गजानन मार्ने उर्फ गाज्या मार्ने के घर जाने के बाद जमकर बवाल हुआ था। जिसे अजित पवार ने गलत ठहराते हुए अपने बेटे को आपराधिक प्रवृति के लोगों से मिलने से बचने के लिए कहा था। हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें गजानन मार्ने अपने घर पर सांसद निलेश लंके को स्वागत करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने पर एनसीपी नेता अमोल मितकारी ने निलेश लंके के एक अपराधी के घर जाने पर भर्त्सना करते हुए एनसीपी शरद गुट के नेताओं की चुप्पी पर निशाना साधा है। हालांकि इस पर पलटवार करते हुए एनसीपी शरद गुट की नेता विद्या चवन ने कहा कि वो अपने पार्टी के सांसद से बात करेंगी और पूछेंगी कि उनके वहां जाने का और स्वागत सत्कार स्वीकार करने की वजह क्या थी। उन्होंने आगे कहा कि जो गलत है वो गलत है, चाहे वो हमारे पार्टी के नेता ने किया या किसी और ने किया हो।

शिवसेना नेता ने चेताया, कहा- अगर मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई तो बुरे होंगे परिणाम
महाराष्ट्र में हर दिन बदलते राजनीतिक घटना क्रम में पार्टियों में अनबन भी सामने आ रही है। राज्य में साल 2022 से सत्ता में काबिज हुई एकनाथ शिंदे सरकार का अब तक सिर्फ दो बार ही मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। इसमें साल 2022 में पहला और जुलाई 2023 में दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार जब एनसीपी के अजित पवार और उनके आठ विधायक सरकार में शामिल हुए थे। राज्य सरकार में मंत्रिमंडल पद के दावेदारों में से एक शिवसेना नेता संजय सिरसाट ने कहा कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है या नहीं। शिरसाट ने आगे कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है, लेकिन कोई कहता नहीं है। लेकिन सरकार इसे लंबे समय तक रोक कर नहीं रख सकती है। अब बड़ा फैसला लेने का समय आ गया है। और अगर मंत्रिमंडल विस्तार में और देरी हुई तो परिणाम बुरे होंगे।

27 जून से शुरू होगा महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र
वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है। विधानसभा के अधिकारियों के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 27 जून से 12 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर फैसला लिया गया। अधिकारी के मुताबिक 28 जून को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फरवरी महीने में अंतरिम बजट पेश किया था। मुंबई में महाराष्ट्र विधानमंडल का यह सत्र राज्य में सितंबर-अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले का आखिरी सत्र होगा।

लातूर में अभिभावक संगठन की मांग, मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूलों पर हो कार्रवाई
वहीं लातूर जिले में अभिभावकों के एक संगठन ने कलेक्टर को पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में निजी जूनियर कॉलेज कक्षा 12 के छात्रों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। और बदले में सामूहिक नकल के जरिए उन्हें अच्छे अंक दिलाने का आश्वासन दे रहें हैं। मराठवाड़ा अभिभावक संघ ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि जूनियर कॉलेजों के ऐसे मनमाने रवैए पर एक्शन हो। अभिभावक संगठन के पत्र में कहा गया है कि देश और राज्य भर से छात्र नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए लातूर आते हैं। सभी छात्रों को शहर के कॉलेजों में प्रवेश न मिलने के बाद कई छात्र ग्रामीण इलाकों में मौजूद कॉलेजों में प्रवेश लेते हैं और निजी कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई करते हैं। जिसके बाद ग्रामीण इलाकों के कॉलेज मनमानी फीस वसूलते हैं और बदले में छात्रों को सामूहिक नकल करवाकर अच्छे अंक दिलाने का आश्वासन देते हैं।

पालघर में मिट्टी धंसने से हादसा, ऑपरेशन में जुटी सेना और नौसेना
पालघर जिले में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हुए हादसे के बाद अब बचाव अभियान में सेना, नौसेना और तटरक्षक बल भी जुट गए हैं। बता दें कि पालघर में 17 दिन पहले एक जल परियोजना की खुदाई के दौरान हुए हादसे में मलबे में खुदाई करने वाली मशीन और मशीन चालक फंस गया था। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि सेना, नौसेना और तटरक्षक बल एक संयुक्त ऑपरेशन के जरिए फंसे कर्मचारी को बचाने का प्रयास जारी है। दरअसल 29 मई की रात को मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर सासुन नवघर गांव में सूर्या जल आपूर्ति परियोजना स्थल पर सुरंग शाफ्ट पर काम के दौरान मिट्टी और दीवार की संरचना ढहने के बाद एक उत्खननकर्ता ऑपरेटर उसमें फंस गया था। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल साइट पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं मुख्यमंत्री ने कर्मतारी की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा और एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया है।