फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Of 10 May: Maharashtra News, Mumbai, Politics, Crime, Pune, Thane; News in Hindi

Maharashtra: ठाणे में निर्माण कार्य विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, पत्थर-रॉड से हमले में चार लोग घायल

Sun, 10 May 2026 05:26 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Sun, 10 May 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Of 10 May: Maharashtra News, Mumbai, Politics, Crime, Pune, Thane; News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शनिवार को मुंबई के केईएम अस्पताल का दौरा किया और हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए संचालित सरकारी वन स्टॉप सेंटर के कामकाज की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दौरे के दौरान राहटकर ने कर्मचारियों से बातचीत की और सेंटर की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। सोशल मीडिया पर एक संदेश में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि मैंने मुंबई के परेल स्थित केईएम अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया। मेडिकल रूम, काउंसलिंग रूम, अस्थायी आश्रय सुविधा और सेंटर के समग्र सुखद वातावरण को देखकर संतोष हुआ। मेडिकल जांच कक्ष और अन्य सुविधाओं का दौरा करने के बाद रहाटकर ने कहा कि सेंटर के कामकाज की समीक्षा करते हुए, कुछ आवश्यक कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन

 

बाबा सिद्दीकी के बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाला गया
बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल श्याम सोनावणे को पूर्व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड के रूप में तैनात किया गया था। गौरतलब है कि 12 अक्तूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे।

मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया कि बॉडीगार्ड श्याम सोनावणे ने अपनी जिम्मेदारियों में गंभीर लापरवाही दिखाई। जांच में उसके व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना माना गया, जिसके बाद पहले उसे निलंबित किया गया। बाद में उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया कि उसे नौकरी से क्यों न निकाला जाए। अधिकारियों के अनुसार 2 मई को कांस्टेबल ने सेवा समाप्ति की सजा स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे आधिकारिक रूप से नौकरी से हटा दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों को पकाने में केमिकल इस्तेमाल करने वालों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त
महाराष्ट्र सरकार ने फलों और सब्जियों को कृत्रिम तरीके से चमकदार और जल्दी पकाने के लिए हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ व्यापारी फलों को जल्दी पकाने, ज्यादा मीठा दिखाने और सब्जियों तथा अनाज को आकर्षक बनाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा उगाई गई अच्छी गुणवत्ता वाली कृषि उपज सुरक्षित तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए विपणन निदेशालय ने सभी कृषि उपज मंडी समितियों (APMC), निजी बाजार समितियों और डायरेक्ट मार्केटिंग लाइसेंस धारकों को नियमित जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने साफ कहा है कि अगर किसी व्यापारी के खिलाफ मिलावट या हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल की शिकायत सही पाई जाती है तो मामला खाद्य एवं औषधि प्रशासन को भेजा जाएगा। दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी और व्यापारियों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने फलों और सब्जियों के भंडारण तथा परिवहन में पतले प्लास्टिक और थर्मोकोल के इस्तेमाल से बचने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

पुणेः पति से झगड़े के बाद महिला आठवीं मंजिल से कूदी
महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। तलेगांव एमआईडीसी इलाके की एक पॉश सोसायटी 'अर्बन लाइफ टावर' में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पति से झगड़े के बाद इमारत की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। महिला की पहचान प्रतिभा शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले प्रतिभा और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई तो आवेश में आकर महिला ने बालकनी से छलांग लगा दी। 8वीं मंजिल से गिरने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सोसायटी के ही एक अन्य नागरिक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बालकनी की रेलिंग पकड़कर कुछ देर लटकी रही, आसपास के लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इस घटना के बाद पूरी सोसायटी में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सदमे में हैं।
 

ठाणे में निर्माण कार्य विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष
महाराष्ट्र के ठाणे में निर्माण कार्य के विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। यह घटना कलवा इलाके के जय भीम नगर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के लगभग 20 लोग इस हिंसा में शामिल थे, जिनमें महिलाएं भी थीं। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति के घर में तोड़फोड़ की गई और पथराव हुआ। घर के बाहर खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचाया गया और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज नष्ट कर दिए गए।

इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन लोगों पर दंगा करने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed