फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Nagpur Pune Thane Education Politics Crime and other News

Maharashtra: गोंदिया जिले में पकड़ी गई आदमखोर बाघिन; ठाणे में देह व्यापार धंधे के आरोप में महिला वकील गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 11:17 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Nagpur Pune Thane Education Politics Crime and other News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
ऑडिट में 'F' ग्रेड मिलने पर सात कॉलेजों में दाखिले बंद, विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला
विज्ञापन

नांदेड के स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (SRTMU) ने सात कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) के पहले साल के दाखिलों पर रोक लगा दी है। यह फैसला शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के पारंपरिक पीजी कोर्स के लिए लिया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ऑडिट प्रक्रिया में इन कॉलेजों को 'F' ग्रेड मिला था। विश्वविद्यालय ने पहले 29 कॉलेजों को 'F' ग्रेड दिया था। इन कॉलेजों को अपनी कमियां सुधारने का समय मिला था। विशेषज्ञ समिति ने जब दोबारा जांच की, तो 22 कॉलेजों के काम में सुधार मिला। इसके बाद उन्हें 'F' ग्रेड की लिस्ट से हटा दिया गया। हालांकि, सात कॉलेजों में कोई सुधार नहीं पाया गया। इसी वजह से विश्वविद्यालय ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत इन कॉलेजों में पारंपरिक पीजी कोर्स के पहले साल में दाखिले बंद कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र: दो लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन पकड़ी गई
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में नवेगांव नागजिरा टाइगर रिजर्व (एनएनटीआर) में दहशत मचाने वाली आदमखोर बाघिन को रविवार को पकड़कर नागपुर के गोरेवाड़ा के अस्थायी उपचार केंद्र भेज दिया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक, इस बाघिन ने एनएनटीआर के बफर इलाके में बसे गांवों में दो लोगों की जान ली थी और दो को घायल किया था। बाघिन को इसके निगरानी पट्टे टी-27 से पहचाना गया। लगभग दो महीने तक वन अधिकारियों को चकमा देने के बाद इसे सकोली तहसील के आमगांव बुर्जुक में गन्ने के खेत से पकड़ा गया। इस बाघिन ने 19 मार्च से 24 अप्रैल के बीच एक पुरुष और एक महिला की जान ले ली थी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया था। एनएनटीआर के एक अधिकारी ने बताया कि बाघिन के आगे के एक पैर में चोट लगी थी। इस वजह से वह आसान शिकार की तलाश में इंसानी बस्तियों के पास आ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे: होटल में देह व्यापार का रैकेट चलाने वाली महिला वकील गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक होटल से देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में एक वरिष्ठ महिला वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रैकेट में फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया है। एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि कल्याण (पूर्व) के एक नामी होटल में पिछले तीन माह से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस ने कई दिनों तक होटल की निगरानी की और फर्जी ग्राहक बनकर मामले की पुष्टि की। शनिवार को एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और कोल्शेवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापे मारकर मुख्य आरोपी महिला वकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब होटल मालिक की संलिप्तता और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच कर रही है। आरोपी महिला वकील के खिलाफ संबंधित धाराओं और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed