फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Updates Nagpur Chandrapur Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other Hindi News

Maharashtra News: चंद्रपुर में भीषण गर्मी, स्कूल-कॉलेज का समय बदलेगा; BMC ने आरपीएफ पर ₹1000 का जुर्माना लगाया

Thu, 24 Apr 2025 12:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:35 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Nagpur Chandrapur Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other Hindi News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए चंद्रपुर जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों को सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच ही कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी तहसील में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंद्रपुर में यह 45.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


BMC ने आरपीएफ पर ₹1000 का जुर्माना लगाया
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पुराने कागजी रिकॉर्ड के ढेर को दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के बाहर खुलेआम जलाने के कारण यह कार्रवाई की गई। रिकॉर्ड जलाने की घटना रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुंबई कार्यालय के ठीक नीचे हुई। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियमों के अनुसार,  2006 में तय किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन हुआ। इस संबंध में मिली शिकायतों के आधार पर आरपीएफ चर्चगेट पर खुले में रिकॉर्ड जलाने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। बीएमसी ने आरपीएफ को भविष्य में इस तरह से कुछ भी न जलाने की चेतावनी दी है। साथ ही शेष पुराने कार्यालय रिकॉर्ड, जिसमें फाइलें, पहचान पत्र, रजिस्टर और अन्य चीजें शामिल हैं, उनका उचित निपटान का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी पर महिला को एक हफ्ते की कैद
बॉम्बे हाईकोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर आपराधिक अवमानना के आरोप में एक महिला को दोषी ठहराते हुए सप्ताह भर के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।नवी मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में लावारिस कुत्तों को भोजन देने वालों के पक्ष में दिए गए हाईकोर्ट के आदेश पर महिला ने यह टिप्पणी की थी। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस अद्वैत सेठना की पीठ ने बुधवार को कहा कि शिक्षित व्यक्तियों से अदालत को 'कुत्ता माफिया' कहने जैसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जाती।

एल्फिंस्टन ब्रिज 25 अप्रैल से बंद रहेगा
मुंबई में पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में से एक सौ साल पुराने एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज को शुक्रवार से वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे ध्वस्त कर फिर से बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दादर ईस्ट से दादर वेस्ट और दादर मार्केट जाने वाले वाहन तिलक ब्रिज का इस्तेमाल करेंगे। परेल ईस्ट से प्रभादेवी और लोअर परेल जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे के बीच करी रोड ब्रिज का इस्तेमाल करेंगे। वहीं परेल, बायकुला ईस्ट से प्रभादेवी, वर्ली, कोस्टल रोड और सी लिंक की ओर जाने वाले वाहन चिंचपोकली ब्रिज का उपयोग करेंगे। मध्य मुंबई के परेल और प्रभादेवी क्षेत्रों को जोड़ने वाले एलफिंस्टन पुल का पुनर्निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की सेवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर परियोजना के हिस्से के रूप में किया जाएगा।

मरीजों के इलाज से पहले रकम जमा करने के मामलों पर सरकार सख्त
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि सरकार ने उन शिकायतों को गंभीरता से लिया है जिनमें कहा गया है कि कुछ अस्पताल बिना जमा राशि लिए मरीजों का इलाज नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि चैरिटी अस्पतालों पर नियंत्रण के लिए विशेष निरीक्षण दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष निरीक्षण दल का गठन धर्मादाय आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के समन्वय से किया जाएगा।

राज्य के चैरिटी अस्पतालों को गरीब और कमजोर वर्ग के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराना चाहिए। अस्पतालों को ऑनलाइन सिस्टम में बचे हुए बेड और इंडिजेंट पेशेंट फंड (आईपीएफ) की जानकारी दर्ज करनी चाहिए। फडणवीस ने कहा कि चैरिटी ट्रस्ट के नियमों के अनुसार चैरिटी अस्पतालों में 10 प्रतिशत बिस्तर गरीबों के लिए और 10 प्रतिशत कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है। आपातकालीन स्थितियों में मरीज की हालत स्थिर होने तक तत्काल उपचार और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना आवश्यक है। अस्पतालों को कोई जमा राशि नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार
पालघर जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं। मंगलवार को विरार क्षेत्र के नरेश पाटिल वाडी में एक फार्महाउस में महिला का शव मिला था, जिसके पास खून से सना एक पत्थर पड़ा था और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शाहूराज रानावरे ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 50 वर्षीय महिला की पहचान की, जो विरार में फूलपाड़ा रोड के पास नाग्या कातकरी पाड़ा की निवासी है। गहन पूछताछ के बाद व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह है कि उसकी पत्नी का इलाके के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। महिला सोमवार देर रात घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसके पति ने उसकी तलाश की और उसे नरेश पाटिल वाडी इलाके में एक खेत में सोते हुए पाया। यहां दोनों के बीच बहस हुई और महिला ने अपने पति के साथ घर लौटने से इनकार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद गुस्से में आकर व्यक्ति ने पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और महिला पर कई बार वार किया। इसके बाद वह घर लौट आया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed