फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics education events and other news in hindi

Maharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस आरती की नियुक्ति पर उठे सवाल; पूर्व MLA राहुल मोटे अजित गुट में शामिल

Tue, 05 Aug 2025 11:58 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 05 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics education events and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

बॉम्बे हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति हुई है। इनमें महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता रहीं आरती साठे का नाम भी शामिल है। जस्टिस आरती की नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। जस्टिस आरती दो वर्ष पूर्व महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता थीं। एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने इसे निष्पक्ष न्यायपालिका के लिए खतरा बताते हुए जस्टिस आरती को हटाने की मांग की है। दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक दल के नेता विजय वडेटॅटीवार ने सवाल किया कि क्या भाजपा के प्रवक्ता पद पर रहे व्यक्ति को न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा तो जनता को न्याय मिल सकेगा। क्या ऐसे न्यायाधीश निष्पक्ष न्याय कर सकेगा। 

विज्ञापन


इस पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने 70 के दशक में कांग्रेस के नेता रहे बहरुल इस्लाम को 1972 में गौहाटी हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का हवाला दिया। केशव ने कहा कि जस्टिस आरती को कॉलेजियम के निर्णय के तहत न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस आरती ने डेढ़ वर्ष पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल, उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राहुल मोटे अजित गुट में शामिल
राकांपा (शपा) के पूर्व विधायक राहुल मौटे मंगलवार को अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। भूम-परांदा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मोटे का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए, पवार ने समावेशी राजनीति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म या पंथ से ऊपर उठकर सोचना होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज ने सभी समुदायों के लोगों के सहयोग से अपना स्वराज्य बनाया था। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी की स्थापना को याद किया और उनके आशीर्वाद से संगठन का निर्माण जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 26 साल पूरे कर लिए हैं। इसे और मजबूत करने के लिए हमें नए कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर नेतृत्व की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धारावी में ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत, चालक हिरासत में
मुंबई के धारावी इलाके में मंगलवार को एक ट्रक ने आठ साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर में कुंभारवाड़ा जंक्शन पर हुई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बच्चा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नगर निकायों के पार्टी पदाधिकारियों से मिले उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के नगर निकायों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एक पार्टी नेता ने बताया कि इसका उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करना था। एमएमआर में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी, अंबरनाथ, बदलापुर, नवी मुंबई, मीरा भयंदर और वसई-विरार जैसे उपनगर शामिल हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना की एमएमआर में अच्छी-खासी उपस्थिति है।

महाराष्ट्र सरकार नदी प्रदूषण से निपटने के लिए प्राधिकरण बनाएगी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में नदियों को साफ और पुनर्जीवित करने के लिए महाराष्ट्र राज्य नदी पुनरुद्धार प्राधिकरण (एमएसआरआरए) के गठन को मंजूरी दे दी है। इस प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य नदियों के प्रदूषण को कम करना और उनके प्राकृतिक बहाव को दोबारा बहाल करना होगा। यह फैसला मंत्रालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने इस प्राधिकरण की योजना और कामकाज के तरीके पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। सीएम फडणवीस ने कहा, 'यह प्राधिकरण नदियों को फिर से जीवित करने, उनके प्राकृतिक पानी के बहाव को बनाए रखने और पर्यावरण से जुड़ी गंभीर समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा।' इस प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री खुद होंगे और उपाध्यक्ष पर्यावरण मंत्री होंगे। इसके अलावा, एक राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति भी बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता पर्यावरण मंत्री करेंगे। इस समिति में तकनीकी विशेषज्ञ, कानूनी और वित्तीय सलाहकार, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के प्रतिनिधि और IIT जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

मुंबई में क्रिकेट कोच ने किया छात्रा का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
पूर्वी मुंबई में 13 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंगलवार को एक क्रिकेट कोच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नगरपालिका मैदान में बच्चों को क्रिकेट सिखाता था और घाटकोपर निवासी लड़की उसके पास प्रशिक्षण के लिए आती थी। उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी ने कुछ दिन पहले और फिर सोमवार को भी लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद घाटकोपर के पंतनगर पुलिस ने शिकायत दर्ज की और जीरो एफआईआर दर्ज की, जिसे जांच के लिए देवनार पुलिस थाने को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र में मानसिक रूप से बीमार महिला को गूगल सर्च ने परिवार से मिलाया
 महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डेढ़ साल से लापता मानसिक रूप से बीमार महिला को एक संगठन ने गूगल सर्च की मदद से उसके परिवार से मिलवाया। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की रहने वाली महिला 5 फरवरी 2024 में दक्षिण गोवा जिले के वेरना इलाके में पुलिस को दयनीय अवस्था में मिली थी। महिला को महाराष्ट्र के जीवन आनंद संस्था की ओर से संचालित सविता आश्रम में भर्ती कराया गया। आश्रम में अच्छी देखभाल के चलते महिला का मानसिक स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर होने लगा। अपनी पहचान के कुछ अंश याद आने पर महिला ने अपने गृहनगर का नाम लिया। आश्रम के ट्रस्टी किसन चौरे ने महिला के घर का पता लगाने के लिए गूगल सर्च का सहारा लिया। इलाके का पता लगते ही चौरे ने कारवार सिटी पुलिस से संपर्क करके महिला के बारे में जानकारी दी। थाने में महिला के परिवार के लोगों ने पहले से ही गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई हुई थी। सोमवार को महिला के भाई और भाभी पुलिस के साथ आश्रम पहुंचे और उसे घर ले आए।

एयरपोर्ट और एयरफील्ड की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने आतंकवादी समूह से संभावित खतरे के मद्देनजर सभी हितधारकों को एयरपोर्टों और एयरफील्ड की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। बीसीएएस की तरफ से जारी परामर्श में कहा गया है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी को मिले इनपुट के मुताबिक 22 सितंबर से 2 अक्तूबर के दौरान हवाई अड्डों पर असामाजिक तत्वों या आतंकवादी समूहों से खतरा हो सकता है। इसलिए हवाईअड्डे, हवाईपट्टियों, वायुसेना स्टेशनों और हेलीपैड जैसे सभी नागरिक उड्डयन प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का निर्देश दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed