फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune sambhajinagar and other cities cm fadnavis crime politics news in hindi

Maharashtra: नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज; हर्षवर्धन सपकाल ने सहयोगियों में तालमेल पर दिया जोर

Fri, 24 Apr 2026 02:00 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 24 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune sambhajinagar and other cities cm fadnavis crime politics news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आयुष रमेशचंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मनवेड़ा इलाके का रहने वाला है। यह मामला तब सामने आया जब अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को यशवंत स्टेडियम के पास उन्हें फेसबुक पर एक वीडियो दिखा, जिसमें कथित तौर पर गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर धंतोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की जरूरत को भी उजागर करता है।
विज्ञापन


महिला को अश्लील संदेश भेजने वाला गिरफ्तार
महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की योजना बनाने के आरोप में मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे के अनुसार, बुधवार रात कुर्दुवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ अपराध रोकथाम और जांच दल ने प्लेटफॉर्म पर तीन महिलाओं को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। जांच के बाद उन्हें स्टेशन परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। आरपीएफ कर्मियों ने डिवीजन के अन्य स्टेशनों को सूचना देकर उन पर नजर रखने को कहा। संदिग्ध महिलाएं जेउर स्टेशन पर उतरीं और फिर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं। आरपीएफ टीम ने उन पर निगरानी जारी रखी और उन्हें सोलापुर स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वे एक डकैत गिरोह का हिस्सा थीं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजनों में सक्रिय था। 18 से 40 वर्ष की आयु की ये महिलाएं धाराशिव जिले की निवासी हैं और बाद में उन्हें कुर्दुवाड़ी में सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) (डकैती की तैयारी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
 

महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

ठाणे पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 78(2) और 70 और आईटी कानून, 2000 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी युवक अशरफ ने एक बड़ी कॉरपोरेट कंपनी में काम करने वाली युवती को अश्लील संदेश भेजे। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसे अश्लील तस्वीरें भेजीं और उसके साथ काम करने वाली अन्य लड़कियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सहयोगियों में तालमेल पर जोर
महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद और राज्यसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर साफ और संयुक्त फैसला होना जरूरी है। इस मुद्दे पर सपकल ने उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की। कांग्रेस का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति में गठबंधन के बीच सहयोग बेहद जरूरी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगर ठाकरे चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस उनका समर्थन करेगी।

सपकल ने यह भी बताया कि हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारे पर सही तरीके से चर्चा नहीं हो पाई थी और अंतिम फैसला राष्ट्रीय स्तर पर सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले से रणनीति बनानी होगी। उनका मानना है कि सही तालमेल से गठबंधन चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और राजनीतिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
 

नासिक में एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार
पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में 28 वर्षीय महिला का यौन शोषण करने के आरोप में एक स्वयंभू धर्मगुरु को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेशगिरी उर्फ महेश काकड़े (31) को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को उसे 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रही थी और अपनी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए, उसके माता-पिता उसे 2024 में जिले के निफाड तालुका के लासलगांव के पास धरनगांव (खड़क) गांव में स्थित श्री दत्ता देवस्थान मठ में ले गए थे। वहां उसकी मुलाकात 'धर्मगुरु' महेशगिरी से हुई।

उसने उसे बताया कि उसके पास दिव्य शक्तियां हैं और वह लोगों को ठीक कर सकता है। उसने महिला को यकीन दिलाया कि वह बुरी शक्तियों से प्रभावित है और उसे कुछ अनुष्ठान करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद, उसने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे, उसने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वह उसे एक लॉज में ले गया, जहाँ उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं।

पुणे: एक सैलून में गोलीबारी में दो लोग घायल; एक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पुणे शहर के एक सैलून में पांच लोगों के एक समूह के सदस्य द्वारा गोलीबारी करने के बाद दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना वारजे इलाके में शाम करीब 6.40 बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में ले गई।

उन्होंने बताया कि सैलून में आए एक ग्राहक निहाल शिंदे के बाएं कान में गोली लगी, जबकि अमोल अधव नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। दो बाइकों पर सवार पांच लोग उस सैलून में पहुंचे, जहां निहाल अपने बाल कटवा रहा था। यहीं पर हाथापाई शुरू हुई और आरोप है कि समूह के एक व्यक्ति ने निहाल पर अपनी पिस्तौल से गोली चलाई। पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने कहा, "यह घटना शिंदे और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश जारी है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है और अब तक साहिल राउत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुंबई पुलिस ने 3 महीने में गिरफ्तार किए 367 फरार आरोपी
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने इस साल जनवरी से मार्च के बीच चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 367 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 18 आरोपी 20 साल से अधिक समय से फरार थे, जबकि 302 कम से कम पांच साल से फरार थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान पुलिस आयुक्त देवेन भारती के निर्देश पर शुरू किया गया था, और उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपी फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे और अन्य राज्यों में रह रहे थे।

आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने 1987 से फरार चल रहे एक आरोपी का पता लगाया, जबकि एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ने 1988 के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों महाराष्ट्र से बाहर फर्जी नामों से रह रहे थे। इस अभियान में कई पुलिस स्टेशनों के बीच समन्वय, अपराध-मानचित्रण उपकरणों का उपयोग और संदिग्ध नेटवर्क पर जांच शामिल थी। अधिकारी ने आगे बताया कि लंबित मामलों के बैकलॉग को निपटाने के लिए इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे।

बीड में एलपीजी सिलेंडर में धमाका, आग लगने से दो घर जलकर खाक
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह जिले की अंबाजोगाई तहसील के पट्टिवडगांव में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बालासाहेब जाधव के आवास पर दसवें दिन की मृत्यु के बाद की रस्म के लिए भोजन तैयार करते समय घटी। भट्टी में अचानक आग लग गई। फिर लपटों ने उससे जुड़े गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक भीषण विस्फोट हुआ। परिणामस्वरूप लगी आग में मिट्टी और लकड़ी से बना मकान और उसके पड़ोस का मकान लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गए। बालासाहेब जाधव की पत्नी का इसी महीने कैंसर से निधन हो गया था। 

मुंबई: ऑटो चालकों के मराठी बोलने को लेकर बढ़ा विवाद, मनसे के चार पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य की है। वकील गुणरत्ने सदावर्ते के गैर-मराठी ऑटो चालकों का समर्थन में मुंबई से सटे मीरा-भाईंदर इलाके के इंद्रलोक क्षेत्र में पहुंचने पर इस मामले ने अचानक तूल पकड़ लिया है।

इस फैसले का मनसे समर्थन किया है और मराठी को लेकर वह आक्रामक भी है। इसे लेकर सदावर्ते ने राज ठाकरे को कड़ी चेतावनी दी, जिससे माहौल और गरमा गया। उनके बयान के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी और हंगामे से बिगड़ते देख नवघर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सदावर्ते को वहां से सुरक्षित बाहर ले गई। इस मामले में पुलिस ने मनसे के चार प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

वहीं, शिवसेना नेता व पूर्व सांसद संजय निरूपम शुक्रवार को उत्तर मुंबई के दहिसर में ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात करने पहुंचे। इसे लेकर मनसे कार्यकर्ताओं और निरूपम समर्थकों के बीच आधे घंटे नारेबाजी हुई। मनसे के कार्यकर्ताओं ने निरूपम की गाड़ी पर पत्थर और बोतलें फेंकी। पुलिस ने कुछ मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वहीं,मनसे नेता अविनाश जाधव पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में भाईंदर के नवघर पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed