फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai palghar pune nagpur and other district news in hindi

Maharashtra Updates: गढ़चिरौली में हाथी के हमले में महिला की मौत, दो घायल; नागपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Fri, 26 Apr 2024 07:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

Maharashtra Updates: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर नागपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai palghar pune nagpur and other district news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे थे। तभी एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में राजे हलामी की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं और उनका चंद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर के हावड़ापेठ इलाके में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अमोल मेहर नाम के कथित हिस्ट्रीशटर पर  रजत शर्मा, नितेश संजय मस्के और सुनयन अमृत खर्चे ने गुरुवार रात तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। बताया गया है कि यह हमला पिछली दुश्मनी को लेकर किया गया। पुलिस का कहना है कि अमोल के पिता और स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल ले गए लेकिन, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MSRTC बस कंडक्टर को पीटने के आरोप में बे-टिकट यात्री गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को एक बिना टिकट यात्री ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हिंगना के रहने वाले फिरोज शेख नूर शेख (32) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि शेख ने बस में एक विवाद के बाद कंडक्टर योगेश नामदेव काले को पीटा। बस नागपुर से छत्रपति संभाजीनगर जा रही थी। यह घटना सुबह 9:30 बजे हुई जब कंडक्टर ने शेख से अपना टिकट मांगा तो उसने स्टील के कड़े से कंडक्टर के सिर पर हमला कर दिया। बस में मौजूद बाकी यात्रियों ने शेख को पकड़ा और चालक बस को पुलिस स्टेशन ले आया। शेख पर एक सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

नवी मुंबई में पुलिस हिरासत से भागा आरोपी
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय एक आरोपी पुलिस की हिरासत से भाग गया। फरार आरोप की पहचान 25 वर्षीय अजय दत्त कातकरी के तौर पर की गई है। उसे एक व्यक्ति पर खतरनाक हथियार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय वह पुलिसकर्मी को धक्का मारकर मौके से भाग निकला।

पुणे की अदालत का फरमान, दिग्गज आईटी कंपनी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच करे पुलिस

पुणे की एक सत्र अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज के खिलाफ आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। आरोप के मुताबिक परिसर के लिए आवश्यक परमिट और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी मंजूरी के लिए कंपनी ने एक ठेकेदार के माध्यम से स्थानीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी। शहर के बाहरी इलाके हिंजवाडी में कंपनी का परिसर है। रिश्वत कथित तौर पर 2013 और 2014 के बीच दी गई।

अदालत ने पुणे पुलिस को जांच का फरमान 19 अप्रैल को सुनाया। दिल्ली स्थित पर्यावरण कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रीत पाल सिंह के वकील प्रतीक राजोपाध्याय के माध्यम से दायर शिकायत पर जांच का आदेश पारित किया।

10 से अधिक पुराने मर्डर केस में दो महिलाओं समेत चार को आजीवन कारावास

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 10 साल से अधिक पुराने हत्या के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक दशक से भी अधिक समय पहले पैसे के लिए एक स्थानीय केबल ऑपरेटर की हत्या के इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (कल्याण) आरजी वाघमारे ने चार में से तीन दोषियों पर 25,000 रुपये और एक पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सांगली में अनुमति के बिना पैदल मार्च निकालने का आरोप, शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार पर मामला दर्ज
प्रदेश से एक अन्य मामला महाराष्ट्र की सियासी सरगर्मियों के बीच सामने आया। सांगली में शिवसेना (उद्धव ठाकरे खेमा) के प्रत्याशी चंद्रहार पाटिल पर मामला दर्ज किया गया। पाटिल सांगली लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद संजय काका पाटिल के खिलाफ मैदान में हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल और तीन आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पाटिल पहलवान और महाराष्ट्र केसरी के दो बार विजेता रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed