{"_id":"671c8364d9dbf599870a8a18","slug":"maharashtra-updates-mumbai-navi-mumbai-nagpur-pune-palghar-other-districts-crime-politics-accidents-news-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नवी मुंबई में व्यापारी से 15 लाख की ठगी; बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नवी मुंबई में व्यापारी से 15 लाख की ठगी; बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
Sat, 26 Oct 2024 08:05 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 26 Oct 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में नवी मुंबई के वाशी में पांच करोड़ का लोन देने का वादा कर एक 45 वर्षीय व्यापारी से 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने 2022 में पीड़ित से संपर्क किया था। उन्होंने व्यापारी से वित्त कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर बात की और पीड़ित को पांच करोड़ रुपये का लोन देने का वादा किया। व्यापारी के मान जाने के बाद आरोपियों ने उन्हें पहले 15 लाख का भुगतान करने को कहा। व्यापारी ने उन्हें भुगतान कर दिया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि 20 के भीतर उन्हें लोन मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। व्यापारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजीत म्हात्रे, दीपक माली, सोनाली सूर्यवंशी, किशोर लोंडे, सुभाष डोंगरा, और जयजीत गुप्ता के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
कल्याण डोंबिवली नगरपालिका आयुक्त के कार्यालय में शख्स ने की अवैध रूप से प्रवेश, केस दर्ज
ठाणे के कल्याण में कल्याण डोंबिवली नगरपालिका आयुक्त के कार्यालय में अवैध रूप से प्रवेश करने और वहां हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 24 अक्तूबर की शाम साढ़े छह बजे की है। बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में दिलीप रोकड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नगर निगम आयुक्त इंदुरानी जाखड़ के कार्यालय केबिन में यह जानने के लिए दाखिल हुआ कि अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की है। उसने वहां धक्का-मुक्की की और अपने साथ ले गए कागजों को फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाणे में घर में बीफ पाए जाने के बाद छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ठाणे में एक जर्जर घर में बीफ पाए जाने के बाद छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया था, लेकिन बाकी फरार होने में कामयाब रहे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 1.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मांस जब्त किया।
ऋण सहकारी समिति में 1.3 करोड़ का गबन, महिला क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ठाणे में एक ऋण सहकारी समिति में करीब 1.3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में महिला क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लोकमाता सावित्रीबाई फुले महिला पथ संस्थान में तैनात महिला मुख्य क्लर्क ने 2016 और 2019 के बीच धन की हेराफेरी की। पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की। पुलिस के मुताबिक महिला क्लर्क पर ऋण सहकारी समिति के रिकॉर्ड में हेरफेर करने, फर्जी प्रविष्टियां बनाने और फर्जी दस्तावेजों के साथ अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर ऋण देने आरोप है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार नौ आरोपियों को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी हरीश को 28 अक्तूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। बाकी आरोपियों को 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, प्रवीण लोनकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।