फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai navi mumbai nagpur pune palghar other district crime accidents

Maharashtra: सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं धनंजय मुंडे की पत्नी; नवी मुंबई में धोखाधड़ी के आरोप में छह पर एफआईआर

Thu, 17 Oct 2024 01:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Oct 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai navi mumbai nagpur pune palghar other district crime accidents
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के सोलापुर-पुणे रोड पर कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे की पत्नी की कार एक बस से टकरा गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गई। यह घटना सुबह के पांच बजे घटी। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। बता दें कि राकांपा नेता धनंजय मुंडे राज्य कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

नवी मुंबई में नौकरी का वादा कर 1.31 करोड़ की धोखाधड़ी, छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नौकरी ढूंढने वाले कई उम्मीदवारों से 1.31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा करके 20 लोगों से संपर्क किया। सितंबर 2022 से लेकर अप्रैल 2023 तक उन्होंने उम्मीदवारों से 1.31 करोड़ रुपये जुटा लिए। आरोपियों में से एक ने इन रुपयों का इस्तेमाल निजी काम में किया। जब सभी उम्मीदवारों ने नौकरी के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। उम्मीदवारों को यकीन हो गया कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने सोमवार को छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में बुजुर्ग से 16.48 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ठाणे में 71 वर्षीय बुजुर्ग से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर अच्छे रिटर्न का वादा कर बुजुर्ग और उनके एक दोस्त से 16.48 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने खुद को क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार करने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने ठाणे के मुंब्रा और डोंबिवली इलाके में अपना कार्यालय बताया। पिछले साल उन्होंने बुजुर्ग और उनके दोस्त को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर अच्छे रिटर्न का वादा किया। हालांकि, बाद में पीड़ित को कोई रिटर्न नहीं मिला। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

 
विज्ञापन

दशरथ माधवी की टिप्पणी पर BJYM ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 'संविधान बचाओ महाराष्ट्र बचाओ'  कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक-राष्ट्रीय संयोजक श्याम मानव ने किया था। दशरथ माधवी की टिप्पणी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया था। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान दशरथ माधवी ने कहा कि 2014 से ही भारत का संविधान खतरे में है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले आयोजित की गई। बता दें कि राज्य में 20 नवंबर को मतदान होने वाला है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन से टकराई बस, 23 यात्री घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावला के पास एक बस की भारी वाहन से टकरा गई। जिसमें 23 यात्री घायल हो गए। 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा आज सुबह करीब पांच बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि बस कोल्हापुर से मुंबई के बोरीवली जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। लोनावला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस के चालक को नींद आ गई, जिसके कारण बस कंटेनर या ट्रेलर जैसे भारी वाहन से पीछे से टकरा गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मुंबई में भारत के सबसे बड़े जनरेटिव एआई हैकथॉन का आयोजन
मुंबई जनरेटिव एआई नवाचार की अगली लहर का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई (टीईएएम) और मेड इन मुंबई ने एनवीडिया, मेटा, क्वांटिफी और एटलस स्किल टेक यूनिवर्सिटी के सहयोग से भारत के सबसे बड़े हैकथॉन 'मुंबई हैक्स' का आयोजन करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 25 और 26 अक्तूबर 2024 को मुंबई के बीकेसी स्थित एटलस स्किल टेक यूनिवर्सिटी में होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही, मुंबई इस हफ्ते एख ऐतिहासिक एआई वीक का आयोजन करेगा, जिसका शुभारंभ एनवीडिया के प्रमुख एआई समिट से होगी। यह समिट दुनिया के तीन प्रमुख सम्मेलनों में से एक है, जो वॉशिंगटन डी.सी. और जापान के साथ आोयजित हो रहा है। मुंबई हैक्स 2024 में 2000 से ज्यादा डेवलपर्स के भाग लेने की उम्मीद है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed