फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Nagpur Pune Thane Education Politics Crime and other hindi News

Maharashtra Updates: मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव; देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Thu, 02 Jul 2026 03:37 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Nagpur Pune Thane Education Politics Crime and other hindi News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। यह मामला तब सामने आया जब मुंबई के मानखुर्द की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि कुछ लोगों ने उसे एक प्राइवेट एयरलाइन में नौकरी दिलाने का लालच दिया और भर्ती प्रक्रिया के नाम पर उससे करीब 2.5 लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने महिला से बात करना बंद कर दिया था। मानखुर्द पुलिस की टीम ने जांच के बाद देहरादून में छापेमारी की और इस अवैध कॉल सेंटर को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 9 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छात्र की मौत पर मंत्री बोले- पेड़ व बिजली गिरना इंसान के हाथ में नहीं
मुंबई। महाराष्ट्र में स्कूल के एक छात्र की मौत पर शिवसेना नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने बेतुका बयान दिया है। मंगलवार को मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साल के एक छात्र की मौत पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री शिरसाट ने कहा कि पेड़ गिरना, बिजली गिरना इंसानों के हाथ में नहीं होता। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद शिवसेना नेता शिरसाट ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में भारी जलभराव हो गया। वहीं, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पानी से भर गया है। इसके साथ ही भारी बारिश के बाद ठाणे के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। 


 
विज्ञापन

प्लास्टर का एक स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत
मुंबई के अपार्टमेंट में प्लास्टर का एक स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एएसपी  विक्रम कदम ने बताया कि साईं सिद्ध अपार्टमेंट में सूरज प्रकाश लोखंडे अपने परिवार और अपने भाई के परिवार के साथ रहते थे। आज सुबह करीब 5.30 बजे, जब सूरज, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियां सो रही थीं, तो उन पर प्लास्टर का एक स्लैब गिर गया। इससे सूरज की मौत हो गई और उनकी बेटी वेदिका का हाथ घायल हो गया। घर में मौजूद बाकी लोग सुरक्षित रहे। इस घटना को एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से हुई मौत) के तौर पर दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed