फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: Man repeatedly rapes woman in Palghar, circulates video on social media; three booked

महाराष्ट्र: पालघर में दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज; DRI ने जब्त किया 24 करोड़ का मादक पदार्थ

Tue, 22 Aug 2023 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 22 Aug 2023 11:15 PM IST
सार

Maharashtra Updates: महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates: Man repeatedly rapes woman in Palghar, circulates video on social media; three booked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मगवालर को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी व्यक्ति और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की, जो शादीशुदा थी और फिर उसने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो के बारे में पता चलने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

मादक पदार्थ के साथ एक भारतीय गिरफ्तार
उधर, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नागपुर हवाई अड्डे पर नैरोबी से शारजाह के रास्ते पहुंचे एक भारतीय यात्री के पास से 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 3.07 किलोग्राम एम्फेटामाइन जैसा पदार्थ जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय यात्री के अलावा एक नाइजीरियाई जो प्रतिबंधित पदार्थ का वांछित प्राप्तकर्ता था, उसे बाद में एक अभियान में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।  

उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर डीआरआई, नागपुर के अधिकारियों ने रविवार को नैरोबी से शारजाह होते हुए आए एक भारतीय नागरिक को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका। 

यात्री ने मादक पदार्थ को एक कार्टन बॉक्स में पैक किए गए एक खोखले धातु रोलर में छिपा दिया था, जिसे उसके सामान में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 3.07 किलोग्राम वजन का 'एम्फैटेमिन जैसा पदार्थ' बरामद किया। 
 

उन्होंने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और नागपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे डीआरआई की हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा, बाद में एक नाइजीरियाई को सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)  के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे और विवादास्पद पुस्तक की बिक्री का विरोध करने के लिए नागपुर में अमेज़ॅन कार्यालय में तोड़फोड़ की। मनसे के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किताब की बिक्री की जा रही है। 

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि लोगों का एक समूह गणेशपेठ इलाके में कंपनी के कार्यालय में घुस गया और तोड़फोड़ की।

खिचड़ी घोटाले में पुलिस के सामने पेश हुए सूरज चव्हाण
कोविड-19 के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी वितरण में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार को आदित्य ठाकरे के करीबी व पार्टी के पदाधिकारी सूरज चव्हाण मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चव्हाण सुबह करीब 11.45 बजे पर दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त के कार्यालय में ईओडब्ल्यू अधिकारियों के सामने पेश हुए। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी वितरण का ठेका बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को दिया गया था। इसे लेकर पिछले महीने भी ईओडब्ल्यू ने चव्हाण से छह घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित विशाल कोविड केंद्र घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चव्हाण से जुड़े परिसरों सहित 15 स्थानों पर छापामारी की थी।

मुंबई: दो करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सेवरी इलाके से 2.04 करोड़ रुपये की एक किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन रखने के आरोप में नशीले पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा को तस्करों की जानकारी मिली थी। उनमें से एक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका सहयोगी मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस ने आरोपी सलीम हारून राशिद खान के कब्जे से 1.028 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की।  

मुंबई : 2021 फोन टैपिंग मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को मिली मंजूरी

मजिस्ट्रेट अदालत ने मंगलवार को एमवीए सरकार के कार्यकाल में फोन टैपिंग मामले में सीबीआई की ओर से दायर एक क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। इसमें 2022 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का बयान दर्ज किया गया था। क्लोजर रिपोर्ट को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसपी शिंदे ने स्वीकार कर लिया। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

यह मामला मार्च 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री फडनवीस के एक संवाददाता सम्मेलन से सामने आया था। उस समय वे राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला की ओर से राज्य के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को लिखे गए एक पत्र का जिक्र था। पत्र में पुलिस विभाग में तबादले में भ्रष्टाचार का उल्लेख किया गया था। पत्र में कुछ फोन कॉल का भी विवरण भी था, जिसने तत्कालीन शिवसेना नीत गठबंधन के नेताओं के बीच खलबली पैदा कर दी थी। उन्होंने अपने फोन की अवैध रूप से टैपिंग किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सरकारी गोपनीयता कानून की धाराओं के तहत बीकेसी साइबर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed