फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Ajit Doval Tilak Award Pune Mumbai Nagpur CJP support Politics Crime and other hindi news

Maharashtra: कर्ज और आर्थिक संकट से टूटा शख्स, पत्नी-बेटे की जान लेने के बाद खुद पर किया हमला

Tue, 21 Jul 2026 08:48 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 21 Jul 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Ajit Doval Tilak Award Pune Mumbai Nagpur CJP support Politics Crime and other hindi news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक पुरस्कार के लिए चुना गया है। तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रोहित तिलक ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अजित डोभाल को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। रोहित ने बताया कि बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर आगामी एक अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह पुणे में आयोजित समारोह में डोभाल को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। पुरस्कार समारोह पुणे के गुलटेकड़ी क्षेत्र स्थित महाराष्ट्रियन मंडल मैदान में आयोजित किया जाएगा। 81 साल के अजीत डोभाल ने मिजोरम, सिक्किम, पंजाब और जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में एन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाए हैं। उन्होंने इस्लामाबाद और लंदन स्थित भारतीय मिशन में राजनयिक का दायित्व भी निभाए हैं। इसके अलावा डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों में विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन


सीजेपी के समर्थन में मुंबई, पुणे और नागपुर में भी हुए विरोध प्रदर्शन, एफटीआईआई छात्र संघ भी साथ
सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चलो संसद मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थकों पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मुंबई, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के छात्र संघ ने भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया। एफटीआईआई के छात्रों ने शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं और परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर सोमवार को संस्थान परिसर में सीजेपी के ''संसद चलो'' मार्च के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुंबई में दादर, कालीना, ठाणे, नासिक, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर सहित अन्य स्थानों पर सीजेपी के सदस्यों, छात्रों के साथ समाज के विभिन्न लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दादर के चैत्य भूमि के आसपास बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और कहा कि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेने से पहले पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन

पुणे में पुलिस स्टेशन से फरार चोरी का आरोपी कुछ घंटों में फिर गिरफ्तार
पुणे के बंड गार्डन पुलिस स्टेशन से चोरी के मामले में गिरफ्तार 19 वर्षीय आरोपी वैभव अनिल खोत सोमवार तड़के पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने हथकड़ी से एक हाथ निकाल लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर भाग निकला। घटना का पता चलते ही पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज, विशेषकर पुणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र की रिकॉर्डिंग के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और कुछ ही घंटों में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। फरार होने के मामले में उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है।

मुंबई में प्रदर्शनों पर पुलिस सख्त, उद्धव ठाकरे की सभा समेत पांच मामलों में FIR दर्ज

मुंबई पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी वाली शिवाजी पार्क सभा सहित पिछले दो दिनों में हुए पांच प्रदर्शनों के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, रविवार को शिवाजी पार्क में सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित सभा में उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का आह्वान किया था। वहीं, सोमवार को दादर स्थित चैत्यभूमि पर भी बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने पर कार्रवाई शुरू की गई है। इन प्रदर्शनों में पीडब्ल्यूपी, सीपीआई (एम) और सीजेपी के समर्थकों के शामिल होने की बात कही गई है।  50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों में गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी आदेश की अवहेलना और रास्ता रोकने जैसी धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। इस बीच, मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

शिवसेना (यूबीटी) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, छह सांसदों के विलय को दी चुनौती
शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा उसके छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दिए जाने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का जल्द सुनवाई के लिए उल्लेख करते हुए बुधवार को सुनवाई की मांग की। कामत ने कहा कि 18 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ने छह सांसदों के विलय को मान्यता दी, जबकि ये सांसद उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़कर जीते थे, इसलिए यह गंभीर संवैधानिक मुद्दा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बताया। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने केवल इतना कहा कि अदालत मामले पर विचार करेगी। लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले इस विलय को मंजूरी दी थी।


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक आश्रम के प्रमुख आध्यात्मिक नेता पर आरोप है कि उन्होंने 2016 से ही एक महिला के साथ बार-बार यौन शोषण किया, जब वह नाबालिग थी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आनंद मठ के दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)  और 351(2)  और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। चंदूर रेलवे पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुरेश मस्के ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जो फरार है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पहली मुलाकात जयरामजी महाराज से 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी और वह 2016 से उनके साथ रहने लगी थी, जब वह नाबालिग थी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया। उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगे जांच चल रही है।

 ऑनलाइन धोखाधड़ी में मदद करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नवी मुंबई साइबर पुलिस ने तीन बैंक खाताधारकों के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी में कथित रूप से सहयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इन खातों के माध्यम से 11.48 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की अनुमति दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर 12 नवंबर, 2025 और 27 फरवरी, 2026 के बीच 11,48,23,733 रुपये प्राप्त किए और उनका गबन किया। उन्होंने आगे बताया कि मामला रविवार को दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 317(2) (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना या अपने पास रखना) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी ने आगे बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और अपराध की जांच जारी है।

ब्यूटीशियन ने 'विदेशी पार्सल' धोखाधड़ी में 8 लाख रुपये गंवा दिए

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को साइबर जालसाजों ने विदेशी मुद्रा और सोने के आभूषणों से भरे एक विदेशी पार्सल का वादा करके कथित तौर पर 8.05 लाख रुपये का चूना लगाया। रविवार को दर्ज एफआईआर के अनुसार, कल्याण में रहने वाली एक ब्यूटीशियन शिकायतकर्ता से अप्रैल और जुलाई 2019 के बीच एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, जिसने कथित तौर पर उसे बताया कि उसने उसे एक पार्सल भेजा है। इसके बाद, एक महिला ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और दावा किया कि पार्सल सीमा शुल्क कार्यालय पहुंच गया है और उसे इसे छुड़ाने के लिए सीमा शुल्क के रूप में 75,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

संसद चलो आंदोलन पर शिवसेना (यूबीटी) का हमला
शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र सरकार पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन क्रांति की शुरुआत है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्ट और अक्षम मंत्रियों को बचा रहे हैं। संपादकीय में दावा किया गया कि नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान पर है। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर भी निशाना साधा गया। पार्टी ने कहा कि देशभर में युवाओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। 

महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, नागपुर में हॉर्टिकल्चर कॉलेज को मिली मंजूरी
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य के 177 अविकसित तालुकों के लिए 'आकांक्षी तालुका कार्यक्रम' को मंजूरी दी। इसके तहत वर्ष 2026-27 में प्रत्येक तालुका को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बिनेट ने नायोजना इस वित्त वर्ष में पायलट आधार पर लागू होगी और 2027-28 में प्रदर्शन का मूल्यांकन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले तालुकों को पुरस्कृत किया जाएगा। कैगपुर जिले के कटोल में सरकारी हॉर्टिकल्चर कॉलेज स्थापित करने को भी मंजूरी दी, जहां हर वर्ष 120 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा पुणे के मावल में एनडीआरएफ के स्थायी केंद्र के लिए तीन हेक्टेयर सरकारी जमीन आवंटित करने, लोकायुक्त कार्यालय में 143 पदों के नए ढांचे को मंजूरी देने और नागपुर स्थित अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल की लीज नवीनीकरण पर स्टांप ड्यूटी माफ करने का भी फैसला लिया गया।

₹70 हजार के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में 70 हजार रुपये के विवाद में एक मजदूर ने अपने 60 वर्षीय पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पिता ने बेटे से एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिनमें से 30 हजार रुपये लौटा दिए थे। बाकी रकम को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 12 जुलाई को आरोपी ने पिता पर हमला कर सीने में चाकू मार दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलसूत्र लूट मामले में आरोपी को 3 साल की सजा
महाराष्ट्र के लातूर जिले की एक अदालत ने 2023 के मंगलसूत्र लूट मामले में आरोपी सागर उर्फ टिल्लू भगवान सोनवणे को तीन वर्ष के कठोर कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्यों के आधार पर लूट का आरोप साबित किया। जुर्माने में से 3,000 रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। हालांकि, सबूत मिटाने के आरोप से आरोपी को बरी कर दिया गया। यह घटना 18 फरवरी 2023 को निलंगा तहसील के औराद शहाजानी गांव में हुई थी, जहां बाइक सवार आरोपी ने एक महिला का करीब 40 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था।

आर्थिक तंगी में टूटा परिवार: नासिक में पत्नी-बेटे की हत्या, फिर खुदकुशी की कोशिश
महाराष्ट्र के नासिक में आर्थिक तंगी से परेशान 54 वर्षीय मार्केटिंग प्रोफेशनल किरण एकनाथ हजारे ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अश्विनी (43) और 7 वर्षीय बेटे सुयश की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे उसने धारदार हथियार (चॉपर) से दोनों के सिर और गले पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी उसी हथियार से हमला किया, जहर पी लिया और बाएं हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर तीनों खून से लथपथ मिले, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, किरण पिछले दो महीनों से आर्थिक परेशानियों के कारण तनाव में था। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed