फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: 10 going for wedding function injured as bus overturns in Thane Know all about it

Maharashtra Updates: शिवसेना UBT नेता राजुल पटेल शिंदे गुट में शामिल; आदित्य ठाकरे पर जमकर बरसे एकनाथ शिंदे

Mon, 27 Jan 2025 09:19 PM IST
श्वेता महतो पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 27 Jan 2025 09:19 PM IST
सार

कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि चिंतामनवाड़ी मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें शाहपुर और अन्य शहरों पर स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Maharashtra Updates: 10 going for wedding function injured as bus overturns in Thane Know all about it
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ महिला नेता राजुल पटेल सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से जुड़े होने के बावजूद उन्हें उनकी मूल पार्टी में नजरअंदाज किया गया। शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता पटेल के दलबदल को आगामी मुंबई नगर निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे खेमे के लिए एक झटका माना जा रहा है। राजुल पटेल ने कहा, 'कई वर्षों तक शिवसेना-यूबीटी की सेवा करने के बावजूद मुझे नजरअंदाज किया गया। एकनाथ शिंदे ने हमेशा आम आदमी के लिए काम किया और मैं मुख्यमंत्री के रूप में उनके काम से प्रभावित हूं। इसलिए मैंने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।' राजुल पटेल ने वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई थी, लेकिन कथित तौर पर उन्हें दरकिनार कर दिया गया और शिवसेना (यूबीटी) ने हारून खान को मैदान में उतारा, जिन्होंने जीत दर्ज की। तीन बार पार्षद रहीं राजुल पटेल ने नगर निगम की समितियों में विभिन्न पदों पर काम किया और तब से ही वे असंतुष्ट थीं।

विज्ञापन


ठाणे में विवाह समारोह में जा रही बस पलटी, 10 घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे कसारा घाट पर उस समय हुई, जब बस में करीब 20 लोग सवार होकर मुंबई के कफ परेड से नासिक के सिन्नर में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि चिंतामनवाड़ी मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें शाहपुर और अन्य शहरों पर स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ठाणे में केमिकल से लदा ट्रेलर सड़क के डिवाइडर से टकराया
इस बीच ठाणे शहर में सोमवार सुबह केमिकल से लदा एक ट्रेलर ट्रक एक व्यस्त सड़क पर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सुबह 7.45 बजे कर्नाटक के बेलगावी से गुजरात के मोरबी की ओर जा रहा ट्रेलर घोड़बंदर रोड पर वाघबिल पुल के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना के बाद वाहन का इंजन ऑयल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से तेल सड़क पर रिसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म मामले में आरोपी दो लोग बरी
ठाणे जिले की एक अदालत ने 2021 में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों को बरी कर दिया है। दरअसल, मामले में पीड़िता और अन्य गवाहों का पता नहीं चल पाया है और आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एएस भागवत ने 20 जनवरी को अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों विजय शेट्टी (29) और मोहम्मद सरवर अब्दुल्ला शाह (39) के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा है और उन्हें संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। आदेश की एक प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई।

4.68 लाख के ट्रांसफॉर्मर उपकरण चोरी
ठाणे जिले में ही एक बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर से अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 4.68 लाख रुपये मूल्य के तेल और तांबे के तार चुरा लिए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 और 23 जनवरी की रात को बदलापुर इलाके के खरवई में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में हुई। महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) के एक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर शनिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) (चोरी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है।

धोखाधड़ी का शिकार हुए शख्स ने गंवाए 54.9 लाख
ठाणे जिले के एक 33 वर्षीय व्यक्ति को साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 54.9 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने उसे ऑनलाइन जॉब के अवसर दिए थे। बदलापुर निवासी पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक कंपनी में टीम लीडर के रूप में खुद को पेश करने वाली एक महिला ने ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब का प्रस्ताव लेकर उससे संपर्क किया, जो वैध लग रहा था।

मामले से जुड़े अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को टेलीग्राम मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से एक ऑनलाइन गेम भेजा गया था और उसे गेम खेलने के लिए पर्याप्त पुरस्कार राशि का आश्वासन दिया गया था और उसे एप पर खेलने के लिए कुछ पैसे देने के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता ने सितंबर 2024 और जनवरी 2025 के बीच 54.9 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे कभी कोई रिटर्न नहीं मिला।

घरेलू झगड़े के बाद व्यक्ति ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की
ठाणे शहर में घरेलू झगड़े के बाद 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात मंजिला इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी की शाम घोड़बंदर रोड पर कावेसर इलाके में घटी। कासरवडावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति अपने घर में झगड़े के कारण परेशान था। वह उस इमारत की छत पर गया, जिसमें उसका घर था। इसके बाद वह छत से कथित तौर पर कूद गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

MSRTC किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन
शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण की तरफ से बसों के लिए घोषित किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर शहर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के कम से कम 40 कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया। पिछले हफ्ते परिवहन प्राधिकरण ने एमएसआरटीसी बस किराए में 14.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जो 25 जनवरी से लागू हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बस स्टैंड के निकास द्वार पर 30 मिनट तक प्रदर्शन करते रहे, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि बाद में आंदोलनकारियों को क्रांति चौक पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए दानवे ने कहा, 'बस किराए में बढ़ोतरी लोगों के साथ अन्याय है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि उन्हें बढ़ोतरी के बारे में जानकारी नहीं है, जिसका मतलब है कि सरकार में समन्वय की कमी है। जब तक वे बढ़ोतरी वापस नहीं लेते, हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।'

अंजलि दमानिया ने अजित पवार से मुलाकात की, धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगा
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से अनुरोध किया कि वह मंत्री धनंजय मुंडे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दें क्योंकि उनका (मुंडे का) संबंध वाल्मीक कराड से है। वाल्मीक कराड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में आरोपी है। अंजलि दमानिया ने दावा किया कि अजित पवार को नौ दिसंबर को हुई हत्या से जुड़े कुछ पहलुओं की प्रथम दृष्टया जानकारी नहीं है। अंजलि दमानिया ने पत्रकारों से कहा, 'मैंने अजित पवार से 25 से 30 मिनट तक मुलाकात की...।' अंजलि दमानिया के अनुसार, पवार ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे।

अंजलि दमानिया ने कहा, 'उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह के जघन्य कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए और मसाजोग जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। जिस तरह से उन्होंने मुद्दे को समझने की कोशिश की, उससे मुझे लगा कि पहले उन्हें कुछ पहलुओं की जानकारी नहीं है।' अंजलि दमानिया ने अजित पवार से धनंजय मुंडे का तत्काल इस्तीफा लेने का भी आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे की उस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की, जिसमें ठाकरे ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के पार्टी छोड़कर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने को लेकर हमला बोला था। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अन्य दलों से कार्यकर्ताओं का शामिल होना दर्शाता है कि ‘महायुति’ गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों में अच्छे बहुमत से जीत हासिल करेगा।

एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘पार्टी छोड़ने वालों पर आदित्य ठाकरे की टिप्पणी अनुचित थी। उन्हें (शिवसेना उबाठा) ऐसी बातों में पड़ने के बजाय आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। ये लोग जिन्हें आदित्य ठाकरे ने ‘गटर’ कहा है, वे शिवसेना (उबाठा) को उसकी जगह दिखाएंगे।’ उन्होंने आदित्य ठाकरे पर ‘लाडकी बहिन योजना’ की महिला लाभार्थियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed