फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Update: Vishwa Marathi Sammelan: CM Shinde hails language as unifying force

Maharashtra: शिंदे बोले- मराठी भाषा लोगों को एकजुट करने वाली ताकत; लाभ समर्पण योजना का किया शुभारंभ

Sat, 27 Jan 2024 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठी भाषा मराठा समुदाय की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का प्रतीक है। इसने दुनियाभर के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Maharashtra Update: Vishwa Marathi Sammelan: CM Shinde hails language as unifying force
विश्व मराठी सम्मेलन-2024 को संबोधित करते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : एक्स/एकनाथ शिंदे

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि मराठी भाषा समुदाय की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का प्रतीक है और इसने दुनियाभर के लोगों के बीच एकजुटता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। यह बात उन्होंने 'विश्व मराठी सम्मेलन-2024' के शुभारंभ के मौके पर कही। उन्होंने राज्य सरकार के मराठी भाषा विभाग के कामों की भी सराहना की। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, मराठी भाषा समुदाय की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का प्रतीक है। इसने दुनिया भर के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, विश्व मराठी सम्मेलन-2024 दुनियाभर में मराठी समुदाय को अपनी भाषा और विरासत का जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। शिंदे ने आगे कहा, आज की पीढ़ी की प्राथमिकताओं के साथ मराठी साहित्य को जोड़ने की जरूरत है। मराठी लेखकों को युवाओं की भाषा समझनी चाहिए और उनके मुताबिक साहित्य तैयार करना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर महाराष्ट्र के 3.53 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य देश के विकास का इंजन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने विदेश से मराठी उद्यमियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और अपनी सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 

विज्ञापन

शिंदे ने लाभ समर्पण योजना का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने आज 'धर्मवीर श्री आनंद दिघे लाभ समर्पण योजना' का भी शुभारंभ किया। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना का नाम शिंदे के मार्गदर्शक दिवंगत आनंद दिघे के नाम पर रखा गया है, जो ठाणे के बेहद लोकप्रिय शिवसेना नेता थे।  

इस दौरान शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे राज्य के लोगों को एक परिवार मानती है। उन्होंने मराठाओं के मुद्दे पर सरकार द्वारा उठाए कदम के बारे में भी बात की। उन्होंने आनंद आश्रम में अपने मार्गदर्शक की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। आनंद आश्रम से आनंद दिघे शिवसेना का संचालन किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed