फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra uddhav thackeray said will not touch anyone waqf board temple property cm post in mahavikas aghadi

Maharashtra: 'वक्फ बोर्ड की संपत्ति को किसी को छूने भी नहीं दूंगा', उद्धव ने CM पद को लेकर दिया बड़ा बयान

Fri, 16 Aug 2024 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Aug 2024 03:39 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'महाविकास अघाड़ी गठबंधन को मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर फैसला करने दीजिए। कांग्रेस और एनसीपी-एसपी को अपने-अपने सीएम उम्मीदवार का नाम सुझाने दीजिए। हम उसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
maharashtra uddhav thackeray said will not touch anyone waqf board temple property cm post in mahavikas aghadi
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह किसी को भी वक्फ बोर्ड और मंदिरों की संपत्तियों को हाथ नहीं लगाने देंगे। उद्धव ने सीएम पद को लेकर भी अहम बात कही और कहा कि वह महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीएम पद को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'वक्फ संपत्ति को किसी को छूने नहीं दूंगा'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'मैं ऐलान कर रहा हूं कि अगर वक्फ बोर्ड या किसी मंदिर और धार्मिक संपत्ति को किसी ने छूने की भी कोशिश की तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह मेरा वादा है। यह किसी बोर्ड का सवाल नहीं है बल्कि यह हमारे मंदिरों का मामला है। जैसा कि शंकराचार्य ने कहा है कि केदारनाथ मंदिर का 200 किलो सोना चोरी हुआ, तो इसकी जांच होनी चाहिए।'
विज्ञापन


गठबंधन में सीएम पद को लेकर कही बड़ी बात
उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'भाजपा के साथ गठबंधन के बाद मुझे एक चीज का अनुभव हो गया है कि हमें उस नीति पर नहीं चलना चाहिए कि गठबंधन में जिस पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक होंगे, उसी पार्टी का सीएम होगा। हमने भाजपा के साथ गठबंधन में पिछले चुनावों में ऐसा महसूस किया है कि पार्टी अपने विधायकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिताने के लिए गठबंधन की दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को कमजोर करने की कोशिश करती है। इसलिए हम ज्यादा विधायकों वाली पार्टी को ही सीएम पद देने के पक्ष में नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'महाविकास अघाड़ी गठबंधन को मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर फैसला करने दीजिए। कांग्रेस और एनसीपी-एसपी को अपने-अपने सीएम उम्मीदवार का नाम सुझाने दीजिए। हम उसका समर्थन करेंगे। हमें महाराष्ट्र और देश की भलाई के लिए काम करना है और मैं 50 खोखा और गद्दारों को भी जवाब देना चाहता हूं कि लोग हमें चाहते हैं ना कि उन्हें।'

ठाकरे ने कहा कि 'मैं इस बात पर चर्चा के लिए तैयार हूं कि आपने (महायुति) ने और हमने (महाविकास अघाड़ी) इस देश और राज्य के लिए क्या किया। वे नगर निगम के चुनाव नहीं करा रहे हैं और न ही उन्होंने अभी तक चुनाव की तारीखों को लेकर कोई फैसला किया है।' गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। 


चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राजनीतिक बयानबाजी 
झारखंड में भी इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे लगता है कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया जाएगा। झारखंड के चुनाव बाद में होंगे। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने कल ही एक देश, एक चुनाव की बात की है। मुझे उम्मीद है कि चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed