फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Uddhav Thackeray government Big announcement says corona Vaccine free to every citizen

#LadengeCoronaSe: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का बड़ा एलान, कहा- हर नागरिक को वैक्सीन मुफ्त

Sun, 25 Apr 2021 04:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Sun, 25 Apr 2021 04:12 PM IST
सार

  • राज्य सरकार ने एलान किया कि महाराष्ट्र के हर नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जाएगा और उस पर आने वाला खर्च सरकार खुद उठाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra Uddhav Thackeray government Big announcement says corona Vaccine free to every citizen
उद्धव ठाकरे - फोटो : Instagram

विस्तार

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला किया। राज्य सरकार ने एलान किया कि महाराष्ट्र के हर नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जाएगा और उस पर आने वाला खर्च सरकार खुद उठाएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने दी। 

विज्ञापन

नवाब मलिक ने कही यह बात

उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा राज्य में 18 से 45 साल के लोगों को कोरोना की टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जाएगा। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वैक्सीनेशन अभियान कैसे शुरू करती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों के प्रति पूरी तरह जिम्मेदार है। साथ ही, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी बेहद गंभीर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन के दाम पर उठाए सवाल

नवाब मलिक ने कहा कि देश में दो वैक्सीन हैं। कोविडशील्ड वैक्सीन केंद्र सरकार को 150 रुपये में मिलेगी, जबकि राज्यों को इसके लिए 400 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, कोवैक्सीन भी केंद्र सरकार को 150 रुपये में दी जा रही है और राज्यों के लिए इसके दाम 600 रुपये तय किए गए हैं। निजी संस्थानों को दोनों वैक्सीन क्रमश: 600 और 1200 रुपये में मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के दाम एक जैसे होने चाहिए। 

विज्ञापन

यह है महाराष्ट्र सरकार का प्लान

जानकारी के मुताबिक, नवाब मलिक ने बताया कि इस मसले पर कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है। बैठक में फैसला लिया गया कि 18 से 45 साल के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। हम ग्लोबल टेंडर्स को आमंत्रित करेंगे और न्यूनतम दाम पर उचित वैक्सीन लेंगे। हम 14 से 15 करोड़ वैक्सीन खरीदेंगे, जिसे महाराष्ट्र के लोगों को मुफ्त देंगे। हम महाराष्ट्र में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाएंगे, जिससे राज्य कोरोना से मुक्त हो सके।

कोरोना से बेहाल महाराष्ट्र

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं और 2,767 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हालांकि, बीते 24 घंटे में 2,17,113 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल, सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली का नंबर आता है। इन पांच राज्यों में नए केसों के कुल 53 फीसदी मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed