{"_id":"64756088fa8062cf1f086ee8","slug":"maharashtra-ubt-shivsena-mp-vinayak-raut-claim-22-mla-nine-mp-want-to-leave-eknath-shinde-party-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 22 विधायक, नौ सांसद शिंदे की शिवसेना छोड़ना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे की पार्टी का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 22 विधायक, नौ सांसद शिंदे की शिवसेना छोड़ना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे की पार्टी का बड़ा दावा
Tue, 30 May 2023 08:09 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 30 May 2023 08:09 AM IST
सार
विनायक राउत का यह दावा शिंदे शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कीर्तिकर ने कहा था कि भाजपा द्वारा शिंदे शिवसेना की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति ने हाल के समय में काफी उथल-पुथल देखी है। अब उद्धव शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि शिंदे शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विनायक राउत ने दावा किया कि शिंदे शिवसेना के 13 में से 9 सांसद उद्धव ठाकरे की शिवसेना के संपर्क में हैं!
उद्धव शिवसेना का दावा- सांसदों का किया जा रहा तिरस्कार
राउत ने ये भी कहा कि शिंदे शिवसेना के सांसद इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनके काम नहीं किए जा रहे हैं और साथ ही उन्हें तिरस्कार भी झेलना पड़ रहा है। विनायक राउत का यह दावा शिंदे शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कीर्तिकर ने कहा था कि भाजपा द्वारा शिंदे शिवसेना की अवहेलना की जा रही है और एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।
देसाई ने की राउत से माफी की मांग
राउत ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराजे देसाई ने 15 दिन पहले उद्धव ठाकरे को संदेश भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी। राउत ने कहा कि देसाई इस बारे में बात करना चाहते हैं कि वह कितनी घुटन महसूस कर रहे हैं। हालांकि देसाई ने ठाकरे को संदेश भेजने की बात को खारिज कर दिया है। साथ ही देसाई ने विनायक राउत से माफी की मांग की है नहीं तो कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है। देसाई ने कहा कि वह राउत को दो दिन का नोटिस दे रहे हैं अगर राउत ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी मिलकर लड़ेगा चुनाव- अजित पवार
वहीं एनसीपी नेता अजित पवार ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा है कि शिवसेना-भाजपा के गठबंधन को हराने के लिए महाविकास अघाड़ी गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि एमवीए के नेता अपनी पार्टी के बारे में सोचे बिना योग्यता के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। पवार ने ये भी कहा कि एमवीए की पार्टियां भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सामने अकेले चुनाव नहीं लड़ सकतीं।