फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Two Goregaon vicious people sold personal data of two hundred people, Mumbai police arrested

महाराष्ट्र: गोरेगांव के दो शातिरों ने बेचा 200 लोगों का निजी डाटा, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Two Goregaon vicious people sold personal data of two hundred people, Mumbai police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गोरेगांव के रहने वाले दो व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में लोगों के कॉल विवरण और बैंक खातों की जानकारी के साथ छेड़छाड़ की है। मुंबई पुलिस ने करीब 200 लोगों के कॉल विवरण और बैंक खातों की जानकारी को अवैध रूप से खरीदने और बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि आरोपियों की पहचान शैलेश मांजरेकर और राजेंद्र साउ के तौर पर हुई है। इन्हें शनिवार रात को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, लगभग 200 लोगों के कॉल विवरण से भरी एक पेन ड्राइव, सीडीआर प्रिंट आउट, तीन लैपटॉप, एक आईपैड और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमानुसार, केवल पुलिस और कुछ अन्य विभागों के लोगों को ही अनुमति लेकर कॉल विवरण प्राप्त करने का अधिकार है, लेकिन इन आरोपियों ने बड़ी संख्या में लोगों के कॉल विवरण और बैंक खातों की जानकारी के साथ छेड़छाड़ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को आरोपियों द्वारा संचालित गोरेगांव स्थित एक कंपनी के बारे में भी पता चला है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दावा किया है कि वह एक निजी खुफिया एजेंसी चलाते हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी के कार्यालय की तलाशी ली और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा का एक व्यक्ति और दिल्ली की एक महिला उन्हें कॉल विवरण और अन्य जानकारियां देते थे। अधिकारी ने कहा, “पुलिस की एक विशेष टीम मामले की छानबीन कर रही है और सात अन्य वांछित आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमें शक है कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं।”


गौरतलब है कि देशभर में ऐसे कई शातिर अपराधी हैं, जो लोगों के निजी डाटा को बेचकर लाखों रुपये कमाते हैं। यह लोग ऐसे लोगों को डाटा बेचते हैं, जो अपनी सुविधा के अनुसार उस डाटा का इस्तेमाल लोगों को चूना लगाने के लिए करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed