{"_id":"6575c7da93e7ff3d350b2eb9","slug":"maharashtra-two-coaches-of-a-passenger-train-derailed-near-kasara-accident-relief-trains-accident-site-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Derailed: महाराष्ट्र के कसारा में मालगाड़ी के सात डिब्बे बेपटरी; दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Derailed: महाराष्ट्र के कसारा में मालगाड़ी के सात डिब्बे बेपटरी; दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना
Sun, 10 Dec 2023 07:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Goods Train
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कसारा के पास एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कल्याण स्टेशन रोड ART (दुर्घटना राहत ट्रेन) और इगतपुरी स्टेशन रेल ARTटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को आदेश दिया गया है। उन्हें दुर्घटना स्थल पर ले जाया जा रहा है। मध्य रेलवे के CPRO के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम मुंबई के बाहरी इलाके कसारा और डाउन लाइन पर टीजीआर-3 स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर शाम छह बजकर 31 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि कसारा से इगतपुरी खंड पर डाउन और मध्य लाइन पर मेल एक्सप्रेस यातायात प्रभावित हुआ है। घटना से उपनगरीय सेवाएं बाधित नहीं हुईं हैं। इगतपुरी से कसारा अप सेक्शन पर यातायात चल रहा है।
विज्ञापन