फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Tiranga Yatra took place in Mumbai cm Fadnavis raised slogan

महाराष्ट्र: मुंबई में निकली तिरंगा यात्रा; फडणवीस ने लगाया नारा- सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप तेरा हिंदुस्तान

Wed, 14 May 2025 09:17 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 14 May 2025 09:17 PM IST
सार

भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा लगाने की शुरुआत की है। इस कड़ी में मुंबई और ठाणे में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुंबई में फडणवीस ने नारे लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Maharashtra Tiranga Yatra took place in Mumbai cm Fadnavis raised slogan
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स-@CMOMaharashtra

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में बुधवार को मुंबई में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अगस्त क्रांति मैदान से गिरगांव चौपाटी तक निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। उन्होंने नारे लगाए, 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान'। उन्होंने कहा कि हमें कोई झुका नहीं सकता।

विज्ञापन


भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा लगाने की शुरुआत की है। इस कड़ी में मुंबई और ठाणे में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुंबई में फडणवीस ने नारे लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ भाजपा की तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


फडणवीस ने दहशतगर्दों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहलगाम में 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा। इस तरह का बर्बरतापूर्ण हत्याकांड पहले देखने को नहीं मिला था। लेकिन जिन इरादों ने भारत में इस प्रकार का काम किया और हमारे लोगों के मरने पर मजबूर किया, उन इरादों के बुनियादी ढांचे को चकनाचूर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और अचूक और सटीक प्रहार कर आतंकियों के 9 अड्डे तबाह कर दिए। फडणवीस ने कहा, आतंकी ठिकानों के साथ उसे भी तबाह कर दिया गया जहां 'हरामखोर' कसाब की ट्रेनिंग हुई थी। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व मंत्री आशिष शेलार ने नारा दिया कि 'सेना ने दम झोका है, पाकिस्तान को ठोंका है'। तिरंगा यात्रा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, लेखक व कवि मनोज मुंतशिर शुक्ल, रविन्द्र चव्हाण, पंकजा मुंडे, आचार्य पवन त्रिपाठी, विधायक संजय उपाध्याय समेत स्काउट कैडेट्स और पूर्व सैनिक शामिल हुए। 

ठाणे में शिवसेना की निकली तिरंगा यात्रा
मुंबई से सटे ठाणे में शिवसेना की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए ठाणे में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में भी हिस्सा लिया। खुली जीप में सवार शिंदे के साथ राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के और शिवसेना के अन्य नेता भी मौजूद थे। शिंदे ने कहा कि आतंकवादियों ने हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया, जिसके बाद हमने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सशस्त्र बलों के नेतृत्व के प्रति आभार भी जताया।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: फेल हो गए चीन और तुर्किये के हथियार, पस्त हुआ पाकिस्तान; ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed