{"_id":"62f86e5e93aed03c78142dbf","slug":"maharashtra-three-time-mla-vinayak-mete-death-in-road-accident-at-pune-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: तीन बार विधायक रहे विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत, पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: तीन बार विधायक रहे विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत, पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना
Sun, 14 Aug 2022 09:23 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:23 AM IST
सार
मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक थे। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना पड़ोसी रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मदप सुरंग के पास सुबह करीब सवा पांच बजे हुई।
विज्ञापन
विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिव संग्राम पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य विनायक मेटे की रविवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मेटे 52 वर्ष के थे। मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक माने जाते थे। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना पड़ोसी रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मदप सुरंग के पास सुबह करीब सवा पांच बजे हुई।
विज्ञापन
मेटे पुणे से मुंबई जा रहे थे
अधिकारियों ने कहा कि मेटे पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार में एक अन्य व्यक्ति और उनका ड्राइवर कार था। अधिकारी ने आगे कहा कि मडप सुरंग के पास जब उनकी कार पहुंची तो सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और इस हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सभी को नवी मुंबई के कामोठे के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मेटे को मृत घोषित कर दिया गया। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के रहने वाले पूर्व एमएलसी मराठा आरक्षण के समर्थक थे। वह एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे।
विज्ञापन