{"_id":"5e3bbd268ebc3ee61568e4b2","slug":"maharashtra-three-people-fell-down-from-local-train-one-died-two-others-are-hospitalized-in-kalwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भीड़ के कारण लोकल ट्रेन से गिरे तीन यात्री, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भीड़ के कारण लोकल ट्रेन से गिरे तीन यात्री, दो की हालत गंभीर
Thu, 06 Feb 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
लोकल ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन हमेशा खचाखच भरी रहती है। जिसके कारण कई लोगों को लटकते हुए अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है। बुधवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसके कारण तीन यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। बहुत ज्यादा भीड़ होने का कारण यह हादसा हुआ। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं दो यात्री जख्मी हैं। ट्रेन कालवा से मुंब्रा जा रही थी। मृतक यात्री की पहचान 53 साल के हाजी रईस शेख के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वहीं 42 साल के इम्तियाज गुलाम हैदर शेख और 23 साल के अबु ओसामा घायल हुए हैं। दोनों घायल यात्री मुंब्रा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीनों सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच दुर्घटना के शिकार हुए। यह ऐसा समय है जब लोकल में अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। ज्यादातर लोग इस समय अपने-अपने कार्यालय के लिए निकलते हैं। ट्रेन से गिरने पर हाजी रईस शेख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों को कालवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन