फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra The first look of Lalbaugcha Raja unveiled in Mumbai ahead of Ganesh Chaturthi Video

महाराष्ट्र: वीडिया में देखें 'लालबागचा राजा' की पहली झलक, गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज

Mon, 29 Aug 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 Aug 2022 09:06 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई में 'लालबागचा राजा' की पहली झलक दिखाई गई।

विज्ञापन
Maharashtra The first look of Lalbaugcha Raja unveiled in Mumbai ahead of Ganesh Chaturthi Video
Mumbai - फोटो : ANI

विस्तार

गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई में 'लालबागचा राजा' की पहली झलक दिखाई गई। कोरोना पाबंदियों की वजह से बीते दो साल गणेशोत्सव साधारण तरीके से मनाया गया, लेकिन इस साल गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।गणेश मंडलों में उत्साह का माहौल है। बाजारों को सजाया गया है। लालबाग के राजा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


 


गणेश उत्सव के दौरान मुंबई का दौरा करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी गणेश उत्सव के दौरान मुंबई का दौरा करेंगे। उनके यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने की उम्मीद है। 10 दिवसीय गणेश उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। शाह की यात्रा सितंबर या अक्तूबर में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के महत्वपूर्ण चुनावों से पहले हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के भाजपा नेता ने कहा कि उनके पांच सितंबर को मुंबई आने की संभावना है। अगर उनके दौरे में कुछ बदलाव होते हैं, तो शाह एक दिन के लिए अपनी बैठकें आगे बढ़ा देंगे। आधिकारिक दौरे की योजना के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को सूचित नहीं किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी सितंबर के मध्य में मुंबई आने की उम्मीद है और उनका दौरा ज्यादातर बीएमसी चुनावों के लिए पार्टी की प्रचार रणनीति पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed