{"_id":"62f143ef7978ad2cdc71a7fe","slug":"maharashtra-teachers-test-shiv-sena-rebel-mlas-children-appear-in-disqualified-candidates-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: विधायक के बच्चों पर फर्जीवाड़ा कर परीक्षा पास करने का आरोप, कांग्रेस नेता ने कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: विधायक के बच्चों पर फर्जीवाड़ा कर परीक्षा पास करने का आरोप, कांग्रेस नेता ने कसा तंज
Mon, 08 Aug 2022 10:42 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:42 PM IST
सार
उद्धव ठाकरे सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे अब्दुल सत्तार औरंगाबाद के सिल्लोड से विधायक हैं। औरंगाबाद के कई शिक्षण संस्थानों में उनका नियंत्रण बताया जाता है। ऐसे में टीईटी परीक्षा के फर्जीवाड़े में उनकी बेटियों ( हिना शेख, उजमा शेख) के नाम सामने आने से मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे से मिलते अब्दुल सत्तार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019-2020 में कथित धांधली में अयोग्य घोषित किए 7880 उम्मीदवारों की सूची में शिवसेना के बागी विधायक अब्दुल स्तार की दो बेटियों और एक बेटे का नाम भी सामने आया है। सत्तार ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है और सूची के समय पर सवाल उठाया है। वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्यों ने सोमवार को जांच की मांग की।
कांग्रेस नेता ने कसा तंज
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तार को राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना पार्षद अंबादास दानवे ने टीईटी मामले में सत्तार की भूमिका की जांच की मांग की है।
उद्धव ठाकरे सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे अब्दुल सत्तार औरंगाबाद के सिल्लोड से विधायक हैं। औरंगाबाद के कई शिक्षण संस्थानों में उनका नियंत्रण बताया जाता है। ऐसे में टीईटी परीक्षा के फर्जीवाड़े में उनकी बेटियों ( हिना शेख, उजमा शेख) के नाम सामने आने से मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विधायक बोले- बदनाम करने की हो रही साजिश
हालांकि सत्तार ने खुद माना है कि 2019-20 की परीक्षा में उनकी बेटियां असफल हो गई थीं। उनका नाम फर्जी तरीके से पास किए गए लोगों की सूची में कैसे आया, मुख्यमंत्री से इसकी जांच की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मेरा एक बेटा एलएलबी कर रहा है। फिर भी उसका नाम सूची में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। यह हैरान करने वाला है।
दूसरी ओर सत्तार की बेटी हिना शेख 2017 से प्रतिमाह चालीस हजार रुपये वेतन ले रही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक, स्कूल की ओर से वेतनका जो बिल दिया गया है, उसमें हिना शेख के पात्र होने का दावा किया गया है।
क्या है पूरा मामला
पिछले साल 2021 में राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा, म्हाडा भर्ती परीक्षा और स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा में धांधली कर परीक्षार्थियों को पास किए जाने का मामला सामने आया था। पुणे पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि 7800 उम्मीदवारों से पैसे लेकर उनके अंकों में बदलाव कि एगए। इसके बाद मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ तो राज्य के परीक्षा परिषद के तत्कालीन आयुक्त तुकाराम सुपे, सुखदेव डेरे, आईएएस अधिकारी सुशील खोडवेकर समेत एक दर्ज से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।