{"_id":"69ded9ed90e13c027f081be5","slug":"maharashtra-tcs-harassment-conversion-case-9-accused-bank-accounts-illegal-funding-probe-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: TCS में यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण का मामला, नौ आरोपियों के बैंक खाते खंगाले; अवैध फंडिंग का अंदेशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: TCS में यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण का मामला, नौ आरोपियों के बैंक खाते खंगाले; अवैध फंडिंग का अंदेशा
Wed, 15 Apr 2026 05:54 AM IST
Nirmal Kant
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:54 AM IST
सार
नासिक स्थित टीसीएस में कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले की जांच पुलिस और एसआईटी कर रही है, जिसमें अब तक 7 कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक महिला आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई है। जांच एजेंसियां फरार आरोपी समेत सभी संदिग्धों के बैंक खातों की जांच कर रही हैं, ताकि किसी वित्तीय लेनदेन या साजिश के पहलू का पता लगाया जा सके। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
टीसीएस (सांकेतिक)
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
नासिक स्थित टीसीएस में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस अब फरार आरोपी निदा खान समेत गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाल रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें इस अपराध के लिए पैसे मिले थे।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एसआईटी मामले की जांच कर रहा है। इस पूरे मामले में एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को टीसीएस की महिला मैनेजर की पुलिस हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी। जांचकर्ताओं के अनुसार अब तक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 6 पुरुष और 1 महिला है।
टीसीएस भी जांच में जुटी...टीसीएस ने रविवार को कहा कि कंपनी ने लंबे समय से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जोर-जबरदस्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। कंपनी ने नासिक में यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि की है। सोमवार को ‘टाटा संस’ के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने यौन उत्पीड़न को ‘बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक’ बताया। उन्होंने बताया कि टीसीएस की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमणियन के नेतृत्व में इस मामले की गहन जांच चल रही है ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके और इस स्थिति के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण व परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार; सरकार ऐतिहासिक कदम बता रही, विपक्ष पर सवाल उठा रहा
फरार आरोपी निदा खान की तलाश तेज
जांचकर्ताओं के मुताबिक, फरार महिला कर्मचारी निदा खान की तलाश तेज कर दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने अपने सीनियर पर मानसिक और यौन उत्पीड़न तथा एचआर डिपार्टमेंट पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला मैनेजर के रूप में हुई है, जिन्हें इस मामले के सामने आने के बाद में कंपनी से निलंबित कर दिया गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन