{"_id":"65ec1d4bc9cd0a1e9d0fec23","slug":"maharashtra-supriya-sule-meet-hug-ajit-pawar-wife-sunetra-in-baramati-temple-amid-buzz-face-off-in-lok-sabha-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: जब अजित पवार की पत्नी से हुआ सुप्रिया सुले का सामना..., बारामती सीट पर दोनों का हो सकता है मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: जब अजित पवार की पत्नी से हुआ सुप्रिया सुले का सामना..., बारामती सीट पर दोनों का हो सकता है मुकाबला
Sat, 09 Mar 2024 02:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:21 PM IST
सार
सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार एक दूसरे को देखकर मुस्कुराईं और फिर दोनों गले मिलीं। पवार परिवार में भले ही मतभेद चल रहे हैं, लेकिन सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार की मुलाकात में सबकुछ सामान्य दिखाई दिया।
विज्ञापन
चुनावी मैदान में सुप्रिया सुले के खिलाफ सुनेत्रा पवार उतर सकती हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट अविभाजित एनसीपी का गढ़ मानी जाती है। हालांकि अब एनसीपी दो फाड़ हो चुकी है। बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि बारामती सीट पर सुप्रिया सुले को टक्कर देने के लिए अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ सकती हैं। इन चर्चाओं के बीच शुक्रवार को सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार का आमना-सामना हुआ। दोनों बारामती के जलोची गांव स्थित कमलेश्वर मंदिर पहुंची थी, वहीं दोनों की मुलाकात हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
दोनों ने गले मिलकर किया एक दूसरे का अभिवादन
वीडियो में दिख रहा है कि सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार एक दूसरे को देखकर मुस्कुराईं और फिर दोनों गले मिलीं। पवार परिवार में भले ही मतभेद चल रहे हैं, लेकिन सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार की मुलाकात में सबकुछ सामान्य दिखाई दिया। गौरतलब है कि ऐसी चर्चाएं हैं कि बारामती लोकसभा सीट पर सुप्रिया सुले का मुकाबला सुनेत्रा पवार से ही हो सकता है। बुधवार को अपने एक बयान में सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर बड़े परिवार के किसी एक सदस्य ने अलग कदम उठा लिया है तो इसका मतलब ये नहीं है कि परिवार में मतभेद हैं। सुप्रिया सुले ने ये भी कहा कि भाजपा के नेता आजकल उनकी पार्टी में कथित भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं। हालांकि इस दौरान सुले ने अजित पवार का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
बारामती से सुनेत्रा पवार के चुनाव लड़ने की चर्चा उस वक्त शुरू हुई, जब बीते दिनों अजित पवार ने बारामती के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार मतदाता किसी नए चेहरे को मौका दें। हालांकि वो नया चेहरा कई अनुभवी चेहरों से घिरा है। अजित पवार की अपील के बाद ही चर्चाएं शुरू हो गईं थी कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा बारामती से चुनाव लड़ सकती हैं, जहां उनका मुकाबला शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से होगा।
केंद्र सरकार पर हमलावर हुईं सुप्रिया सुले
बारामती पहुंची सुप्रिया सुले ने एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी का देश में अदृश्य ताकत के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। रोहित पवार का नाम भी एफआईआर में नहीं था, जिनका नाम एफआईआर में हैं, वो भाजपा में हैं। ये लोग खुले घूम रहे हैं और जिनका नाम एफआईआर में नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।'

#WATCH | Maharashtra: NCP (SCP) MP Supriya Sule shared a hug with Ajit Pawar's wife Sunetra Pawar while going for darshan at Kamleshwar Temple in Jalochi village in Baramati tehsil. (8.03) pic.twitter.com/1kWbevDZPF
— ANI (@ANI) March 9, 2024