{"_id":"5d5a09918ebc3e89d419a541","slug":"maharashtra-state-transport-bus-collided-with-a-canter-truck-which-killed-and-injured-many-in-dhule","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 की मौत, 35 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 की मौत, 35 घायल
Mon, 19 Aug 2019 07:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 19 Aug 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
धुले में बस और ट्रक की भिड़ंत हुई
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के धुले के निमगुल गांव में एक भयानक हादसा हो गया है। यहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 15 लोगों की मौत और 35 घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार रात को 10.30 बजे घटित हुई। सोमवार को पुलिस ने कहा कि कंटेनर ट्रक विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की बस से टकरा गया। बस औरंगाबाद जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
#UPDATE Maharashtra: 15 dead and 35 injured after a bus collided with a canter truck near Nimgul village in Dhule, late last night. https://t.co/y1vv6YBfsQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 19, 2019
घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें दोनों ड्राइवर भी शामिल हैं। दोनों ने ही घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि घायलों को धुले के राज्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
