फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra State transport bus catches fire near Nashik second incident in two days

Maharashtra: सड़क परिवहन निगम की लग्जरी बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित, दो दिन के भीतर दूसरी घटना

Wed, 02 Nov 2022 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 03:52 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया, नासिक जिले के सिन्नार तहसील में मालवाड़ी शिवर के पास सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शिवशाही, एमएसआरटीसी की लग्जरी बस सेवा है।
 

विज्ञापन
Maharashtra State transport bus catches fire near Nashik second incident in two days
बस में लगी आग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नासिक-पुणे राजमार्ग पर बुधवार की सुबह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की शिवशाही बस में आग लग गई। दो दिन के भीतर ये दूसरी घटना है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, नासिक जिले के सिन्नार तहसील में मालवाड़ी शिवर के पास सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शिवशाही, एमएसआरटीसी की लग्जरी बस सेवा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस नासिक से पुणे की ओर जा रही थी, तभी पास से गुजर रही बसों के चालकों ने देखा कि उसके नीचे की ओर से धुंआ निकल रहा है और उन्होंने बस चालक को सूचना दी। इसके बाद चालक ने बस में सवार 45 यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे बताया, इसके कुछ ही मिनटों के बाद आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। सिन्नर नगर परिषद और सिन्नर एमआईडीसी से एक-एक दमकल वाहन को आग को बुझाने के लिए बुलाया गया। लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। आगे की जांच जारी है। 


इससे एक दिन पहले पुणे शहर में एक अन्य शिवशाही बस में आग लग गई थी। इस घटना में बी 42 यात्री बाल-बाल बच गए। घटना यरवदा के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तब हुई जब बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed