फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra state public health minister Rajesh Tope said that government will give government jobs to those 42 activist kins who died during agitation for Maratha reservation 

मराठा आरक्षण: आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, मिलेगी सरकारी नौकरी

Sat, 11 Dec 2021 10:50 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 10:50 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों के परिवार को पहले ही दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

विज्ञापन
Maharashtra state public health minister Rajesh Tope said that government will give government jobs to those 42 activist kins who died during agitation for Maratha reservation 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन के वक्त अपनी जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राहत की घोषणा की है। आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात करेंगे। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों के परिवार को पहले ही दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। वर्ष 2016 से लेकर 2018 तक कई समूहों द्वारा सरकारी नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन किया गया था। सरकार ने मराठा समुदाय की मांग को मानते हुए आरक्षण को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, आगे चलकर सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed