फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra son attack on Mother for refusing to give pension money

Maharashtra: मां ने पेंशन का पैसा देने से किया इनकार, बेटे ने फोड़ दिया सिर

Fri, 28 Oct 2022 02:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Oct 2022 02:12 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, मामला महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपी अपनी वृद्ध मां से पेंशन के पैसे मांग रहा था, इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। 

विज्ञापन
Maharashtra son attack on Mother for refusing to give pension money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में पेंशन को लेकर हुए छोटे से विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी मां का सिर फोड़ दिया। उसने लकड़ी के बड़े से टुकड़े को अपनी मां के सिर पर मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, मामला महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपी अपनी वृद्ध मां से पेंशन के पैसे मांग रहा था, इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, जिसके बाद बेटे ने मां पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी मां से पेंशन के पैसे मांग रहा है, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटा अपना आपा खो देता है और पास में ही रखे लकड़ी के टुकड़े से अपनी मां पर हमला कर देता है, जिससे वह लहूलुहान हो जाती है। बाद में पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। हमला करने के बाद बेटा भी सड़क पर ही गिर जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed