फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: SIT formed for investigation against Parambir Singh, accused of illegal recovery from Thane builder

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के लिए बनाई एसआईटी, ठाणे के बिल्डर से अवैध वसूली का आरोप

Sat, 07 Aug 2021 07:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 07:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा अवैध वसूली की जांच का फैसला किया है। एक बिल्डर की शिकायत पर सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: SIT formed for investigation against Parambir Singh, accused of illegal recovery from Thane builder
Parambir Singh - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस कप्तान परमबीर सिंह व 27 अन्य द्वारा कथित फिरौती वसूली के मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने जांच का फैसला किया है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

विज्ञापन


दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह ने अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। इसके बाद परमबीर सिंह व महाराष्ट्र सरकार के बीच एक तरह की जंग छिड़ गई है। देशमुख को कुर्सी गंवानी पड़ी तो परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस की कप्तानी। 
विज्ञापन


आईपीएस परमबीर सिंह व अन्य के खिलाफ बिल्डर केतन तन्ना ने पिछले सप्ताह ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। इस केस में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर में परमबीर सिंह के अलावा डीसीपी दीपक देवराज, सहायक आयुक्त प्रदीप शर्मा, इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे, जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी व ठाणे के एक पत्रकार के नाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर तन्ना ने यह आरोप लगाया
एफआईआर में बिल्डर तन्ना ने आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच आरोपियों ने उन्हें एंटी एक्सटॉर्शन सेल में तलब कर गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने को लेकर धमकाया और उनसे 1.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इस मामले के अलावा महाराष्ट्र सीआईडी सट्टे के बुकी सोनू जालान द्वारा सिंह के खिलाफ लगाए गए कथित फिरौती के आरोपों की जांच की जा रही है। 


उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह को इस साल मार्च में मुंबई पुलिस के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।  इसके बाद उठे विवाद के दौरान परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री देशमुख पर अवैध वसूली कराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed