{"_id":"66a70b78e688bdf13a0c3125","slug":"maharashtra-shiv-sena-ubt-leader-died-during-argument-with-rickshaw-driver-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिवसेना यूबीटी के नेता की संदिग्ध मौत, रिक्शा ड्राइवर से बहस के दौरान गिरे और फिर ही उठे नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिवसेना यूबीटी के नेता की संदिग्ध मौत, रिक्शा ड्राइवर से बहस के दौरान गिरे और फिर ही उठे नहीं
Mon, 29 Jul 2024 09:12 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:12 AM IST
सार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के थाणे में शिवसेना यूबीटी के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल पालघर जिले के वसई में एक रिक्शा चालक के साथ शिवसेना यूबीटी नेता की बहस हुई और बहस के दौरान ही वे बेहोश होकर गिर गए। ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी के नेता की हृदय आघात (हार्ट अटैक) से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
अविभाजित शिवसेना के पूर्व थाणे जिला प्रमुख रघुनाथ मोरे के बेटे मिलिंद मोरे (45 वर्षीय) रविवार शाम को वसई के नवापुर इलाके में एक रिजॉर्ट में परिवार के साथ पहुंचे थे। रिजॉर्ट के बाहर उनकी एक रिक्शा चालक के साथ किसी बात पर बहस हो गई। बहस के दौरान ही मिलिंद बेहोश हो गए। इस पर परिजन उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मिलिंद मोरे की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मिलिंद मोरे खुद भी शिवसेना यूबीटी से जुड़े थे और फिलहाल थाणे के उप-जिला प्रमुख थे।