फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv sena MP Sanjay Raut says MVA allies to contest BMC polls together

दशहरा रैली में गरजे मुख्यमंत्री ठाकरे, कहा- हिम्मत है, तो सरकार गिराकर दिखाइए

Sun, 25 Oct 2020 08:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra  Shiv sena MP Sanjay Raut says MVA allies to contest BMC polls together
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मुंबई में दशहरा के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी की वार्षिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने एक साल हो गया है। ठाकरे ने कहा, 'जिस दिन मैं मुख्यमंत्री बना था, उसी दिन से कहा जा रहा था कि देखना महाराष्ट्र सरकार चलेगी नहीं, गिर जाएगी। मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं और मैं उन लोगों से कहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है, तो आगे आइए और हमारी सरकार को गिरा कर दिखाइए।"

विज्ञापन

 

 


मुंबई में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यहां सब कुछ 'महा' है, जैसे- महा अगाड़ी, महाराष्ट्र आदि। अगर यह 'महा' दिल्ली की ओर बढ़ता है, तो आश्चर्यचकित न हों। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और देखिए यह हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गठबंधन के सहयोगी मिलकर लड़ेंगे बीएमसी चुनाव : संजय राउत
इससे पहले, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के सहयोगी वर्ष 2022 में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने एक समाचार चैनल से कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन टिकने वाला है। गठबंधन के सभी सहयोगी बृहन्मुंबई नगर निगम के आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि देश की वाणिज्यिक राजधानी का नगर निगम चुनाव गठबंधन ही जीतेगा।

शिवसेना शासित बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका सालाना बजट 33,400 करोड़ रुपये से अधिक है।राउत ने कहा कि शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी में नगर निगम चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है? एमवीए यहां स्थायी है।


बता दें कि बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 27 जिला परिषदों तथा ग्राम पंचायतों के चुनाव 2022 में होने हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सहित महा विकास अघडी (एमवीए) के साथी 2022 बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed