फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv Sena Jitendra Awhad threats BJP MLA Narendra Mehta membership cancel appeal nagpur pune news

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता जितेंद्र आव्हाड को फोन पर धमकी; भाजपा MLA नरेंद्र मेहता की सदस्यता रद्द करने की मांग

Tue, 20 Oct 2026 08:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 20 Oct 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Shiv Sena Jitendra Awhad threats BJP MLA Narendra Mehta membership cancel appeal nagpur pune news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को उन्हें फोन कर कथित तौर पर धमकी दी। इसके बाद विधायक ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पदाधिकारी के मुताबिक, जब पार्टी के एक कार्यकर्ता ने फोन पर उस व्यक्ति से बात करने की कोशिश की, तो उसने उसे भी धमकी दी। जितेंद्र आव्हाड मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विज्ञापन

मीरा-भायंदर हंगामा: BJP विधायक नरेंद्र मेहता की सदस्यता रद्द करने की मांग

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के सहयोगी दल शिवसेना और भाजपा के बीच विवाद सामने आया है। राज्य के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को पत्र लिखकर भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता और मीरा-भायंदर के कुछ पार्षदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। सरनाईक के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात करीब दो बजे नरेंद्र मेहता के साथ 40-50 पार्षद और सैकड़ों समर्थक मीरा-भायंदर नगर निगम आयुक्त राधाबिनोद शर्मा के सरकारी आवास पर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने आयुक्त पर दबाव बनाने की कोशिश की। इससे पहले नगर निगम की बैठक में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया गया था।

विज्ञापन

सरनाईक ने क्या मांग की?

उन्होंने विधायक की सदस्यता रद्द करने, संबंधित पार्षदों को अयोग्य घोषित करने और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए IAS अधिकारियों के संगठन की विशेष समिति बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई पहुंचे यूएई के विदेश मंत्री अल नाहयान, जयशंकर से ऊर्जा और व्यापार पर चर्चा आज
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और रक्षा समेत प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएई संबंधों को और मजबूत करना है। नाहयान मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। दोनों नेता पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, खासकर सऊदी अरब पर हाल के हमलों पर भी चर्चा कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह उच्चस्तरीय यात्रा भारत और यूएई के बीच करीबी और नियमित संपर्क को दर्शाती है। इससे दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। जायसवाल ने शुक्रवार को बताया था कि बातचीत में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, वित्तीय तकनीक, रक्षा और संपर्क व्यवस्था से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जाएगी। दोनों पक्ष इन क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार करेंगे।

पूर्व छात्रा को अनुचित संदेश भेजने पर छुट्टी पर भेजे गए प्रोफेसर
महाराष्ट्र क़ी सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ने नागपुर कैंपस के एक प्रोफेसर को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है। उन पर एक पूर्व छात्रा को अनुचित संदेश भेजने और उसे इस्लामिक धार्मिक प्रथाओं का पालन करने को कहने का आरोप है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध-प्रदर्शन किया। इनके सदस्यों ने प्रोफेसर को हटाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।इसके बाद सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने रविवार को आरोपों की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठित करने का एलान किया। समिति की जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रोफेसर ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने तीन बार कहे जाने के बावजूद पुलिस में औपचारिक शिकायत नहीं की।

उज्ज्वल निकम की कहानी देख भावुक हुए वकील
वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम के बेटे, वकील अनिकेत उज्ज्वल निकम ने फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग पर कहा, 'आज 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन जलगांव बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए किया गया था। मेरे पिता भी इस एसोसिएशन के सदस्य हैं। जलगांव के कई वकील इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद जब वे बाहर निकले, तो मैंने देखा कि कई लोगों की आंखें नम थीं, जबकि कुछ के चेहरों पर बहुत खुशी झलक रही थी। वे (उज्ज्वल निकम) अक्सर इस बात पर जोर देते थे कि उनका मकसद सिर्फ कसाब को फांसी दिलाना नहीं था, बल्कि वे कसाब के पीछे छिपी ताकतों (पाकिस्तान की आईएसआई, वहां की सेना और पूरे आतंकी नेटवर्क) को दुनिया के सामने बेनकाब करना चाहते थे। कसाब केस के जरिए, पहली बार एक औपचारिक न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकवाद की सच्चाई को वैश्विक मंच पर लाया गया।'

दक्षिण मुंबई के अमरसंस स्टोर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड स्थित एक प्रमुख डिपार्टमेंट स्टोर में आग लग गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब आठ बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अमरसंस स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद, कम से कम चार दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि पुलिस, लोक निर्माण विभाग, 108 एंबुलेंस सेवा, बेस्ट और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग के बारे में और जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed