फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena Dussehra rally to be held in Veer Savarkar Auditorium instead of Shivaji Park

महाराष्ट्रः शिवाजी पार्क की जगह वीर सावरकर सभागार में होगी शिवसेना की दशहरा रैली

Sat, 24 Oct 2020 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Oct 2020 07:53 PM IST
सार

कोरोना संकट के कारण शिवसेना अध्यक्ष को बतौर मुख्यमंत्री नहीं मिलेगा संबोधन का अवसर

विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena Dussehra rally to be held in Veer Savarkar Auditorium instead of Shivaji Park
शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते शिवसेना की पारंपरिक दशहरा रैली इस बार शिवाजी पार्क के बजाए मुंबई के एक वीर सावरकर सभागार में आयोजित की जाएगी। इस रैली में सिर्फ 50 लोग ही उपस्थित रहेंगे, जिसमें पार्टी के मंत्री व नेता शामिल होंगे। शिवसेना के पिछले 60 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी कम संख्या में किसी सभागार में दशहरा रैली की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी की दशहरा रैली पारंपरिक रूप से शिवाजी पार्क मैदान में होती आई हैं। शिवसेना सूत्रों ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसके तहत कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन


दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की परंपरा शुरू की थी, जो उद्धव ठाकरे के समय में भी बदस्तूर जारी था। शिवसेना के कार्यकर्ता दशहरे पर शाम को पार्टी प्रमुख को सुनने के लिए बड़ी संख्या में शिवाजी पार्क में जुटते रहे हैं। लेकिन कोरोना संकट के चलते इस बार स्थान परिवर्तन करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर होगा दशहरा रैली का सीधा प्रसारण

शिवसेना अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान के सामने वीर सावरकर सभागार में शिवसेना कार्यकर्ताओं को शाम सात बजे संबोधित करेंगे। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस रैली में उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य शिवाजी पार्क स्थित दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे। आगामी 27 नवंबर को उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बने एक साल पूरा हो जाएगा। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली रैली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed