फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra sharad pawar resignation after ncp leaders meeting in ajit pawar house news updates

Maharashtra: शरद पवार के इस्तीफे के बाद कौन होगा अगला अध्यक्ष? अजित पवार के घर एनसीपी नेताओं की अहम बैठक

Wed, 03 May 2023 10:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 May 2023 10:12 AM IST
सार

बुधवार को अजित पवार के घर एनसीपी नेताओं की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में एनसीपी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इस बात को लेकर कयास लग रहे हैं कि शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी की कमान कौन संभालेगा। 

विज्ञापन
Maharashtra sharad pawar resignation after ncp leaders meeting in ajit pawar house news updates
शरद पवार और अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर नेता शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को अजित पवार के घर एनसीपी नेताओं की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में एनसीपी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इस बात को लेकर कयास लग रहे हैं कि शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी की कमान कौन संभालेगा। 

विज्ञापन


शरद पवार ने फैसले से चौंकाया
मंगलवार को शरद पवार ने अचानक एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में रहेंगे। लेकिन शरद पवार का इस्तीफा जिस तरह से अचानक हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया है। शरद पवार ने एक किताब की लॉन्चिंग के मौके पर अपने इस्तीफे का एलान किया। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो अगले अध्यक्ष का चुनाव करेगी। 
विज्ञापन


कौन ले सकता है शरद पवार की जगह?
शरद पवार या एनसीपी ने अभी तक नए अध्यक्ष को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन सूत्रों के अनुसार, अजित पवार, शरद पवार की जगह ले सकते हैं। वहीं शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले और पार्टी  नेता जयंत पाटिल भी रेस में शामिल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शरद पवार से उनके फैसले पर पुनर्विचार करने की भी मांग की जा रही है। अब अजित पवार के घर हो रही एनसीपी नेताओं की बैठक में कोई अहम निर्णय पर सहमति बनने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार के इस्तीफे की टाइमिंग अहम
शरद पवार के इस्तीफे का समय भी बेहद अहम है। दरअसल उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले दो हफ्ते में फैसला सुना सकता है। याचिका में मांग की गई है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और साथ ही 15 अन्य विधायकों को भी बर्खास्त किया जाए। ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि अजित पवार भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। यही वजह है कि शरद पवार के अचानक हुए इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन के लिए भी शरद पवार का इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed