{"_id":"6374df07d16f5b39d5339017","slug":"maharashtra-several-recieve-burn-injuries-due-to-chemical-leak-at-mumbai-institute-civic-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई के एक संस्थान में केमिकल लीक से चार झुलसे, गोंदिया में सड़क हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई के एक संस्थान में केमिकल लीक से चार झुलसे, गोंदिया में सड़क हादसे में तीन की मौत
Wed, 16 Nov 2022 09:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित एक संस्थान में केमिकल लीक की घटना में चार लोग बुरी तरह झुलस गए। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी तरफ महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को एक ट्रक और टैक्सी की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना तब हुई जब भुसरिटोला गांव के पास ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। घायलों को गोंदिया शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना से पहले ट्रक का टायर फट गया था।