फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Sant Dnyaneshwar and Tukaram Maharaj Palki Marg will be four lane, PM Modi gift to Pandharpur

महाराष्ट्र: संत ज्ञानेश्वर और तुकाराम महाराज पालकी मार्ग चार लेन होंगे, पंढरपुर को पीएम मोदी ने दी सौगात

Mon, 08 Nov 2021 04:27 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 04:27 PM IST
सार

पीएम ने इस दौरान भारत में संतों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, "अतीत पर हमारे भारत पर कितने ही हमले हुए, सैकड़ों साल की गुलामी में ये देश जकड़ा गया, प्राकृतिक आपदाएं आईं, चुनौतियां-कठिनाई आई, लेकिन भगवान विठ्ठल में हमारी आस्था अनवरत चलती रही।"

विज्ञापन
Maharashtra Sant Dnyaneshwar and Tukaram Maharaj Palki Marg will be four lane, PM Modi gift to Pandharpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग (NH-965) के पांच खंडों और संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग (NH-965G) के तीन खंडों को चार लेन बनाने की योजना का शिलान्यास किया। पीएम ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा, "आज पंढरपुर को जोड़ने वाला करीब सवा दो सौ किमी लंबे नेशनल हाइवे का भी शुभारंभ हुआ है। इनके निर्माण में करीब 1,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये महामार्ग भगवान विठ्ठल के भक्तों की सेवा के साथ-साथ इस पूरे पुण्य क्षेत्र के विकास का मार्ग बनेंगे।"

विज्ञापन


पीएम ने इस दौरान भारत में संतों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, "अतीत पर हमारे भारत पर कितने ही हमले हुए, सैकड़ों साल की गुलामी में ये देश जकड़ा गया, प्राकृतिक आपदाएं आईं, चुनौतियां-कठिनाई आई, लेकिन भगवान विठ्ठल में हमारी आस्था अनवरत चलती रही।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने आगे कहा, "भगवान विट्ठल का दरबार हर किसी के लिए समान रूप से खुला है। जब मैं सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास कहता हूं, तो उसके पीछे भी तो यही भावना है। यही भावना हमें देश के विकास के लिए प्रेरित करती है, सबको साथ लेकर, सबके विकास के लिए प्रेरित करती है।"

"ये वो भूमि है, जहां भक्तों के लिए भगवान आज भी प्रत्यक्ष विराजते हैं। यहां संत रामदेव जी महाराज ने कहा है कि पंढरपुर तब से हैं, जब संसार की भी रचना नहीं हुई थी। क्योंकि पंढरपुर भौतिक रूप से ही नहीं भावनात्मक रूप से भी हमारे मन में उपस्थित है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed