{"_id":"605f6377b3e8ec23b0396b02","slug":"maharashtra-sanjay-rauts-sympathy-to-sharad-pawar-can-make-mva-govt-in-trouble-nana-patole-praniti-shinde-also-targeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : राउत के पवार प्रेम से हो सकता है 'खेल', पटोले और शिंदे ने भी साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : राउत के पवार प्रेम से हो सकता है 'खेल', पटोले और शिंदे ने भी साधा निशाना
Sat, 27 Mar 2021 10:25 PM IST
योगेश साहू
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:25 PM IST
सार
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के चेयरमैन पद के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की लॉबिंग कर रहे शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत पर नाना पटोले और प्रणिती शिंदे ने शनिवार को जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
शरद पवार, देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत।
- फोटो : Twitter : CMO Maharashtra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार में कांग्रेस महत्वपूर्ण घटक है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना को इसकी याद दिलाई है। पटोले ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के चेयरमैन पद के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की लॉबिंग कर रहे शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत को एक तरह से आईना दिखाया है।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री विधायक प्रणिती शिंदे ने भी राउत पर निशाना साधा है। इससे चर्चा शुरू हो गई है कि राउत के पवार 'प्रेम' से महाविकास आघाड़ी सरकार के साथ 'खेल' हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा के साथ 25 साल से अधिक समय तक गठबंधन में रहने के बावजूद शिवसेना का मुखपत्र भाजपा नेताओं पर सदैव हमलावर रहा है। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक आपत्ति जता चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस तो हर मंच पर शिवसेना के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर टका सा जवाब दे देते थे कि वे कभी शिवसेना का मुखपत्र सामना नहीं पढ़ते। इसी तरह इन दिनों शिवसेना सांसद संजय राउत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यूपीए चेयरमैन पद पर बने रहने को लेकर मुखर हैं।
कुछ दिन पहले मुखपत्र में संपादकीय लिखने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन बनाने के लिए खुलकर बोल भी चुके हैं। उनका कहना है कि यूपीए लकवाग्रस्त हो गया है, इसलिए शरद पवार को गठबंधन का प्रमुख बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस की नाराजगी की परवाह किए बिना राउत ने कहा कि दिल्ली में कुछ लोग यूपीए-2 की तैयारी कर रहे हैं।
इसलिए अगर विपक्ष को भाजपा से लड़ना है तो शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन बनाना चाहिए। राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यूपीए के बारे में बोलने के लिए यूपीए में होना जरूरी नहीं है। यूपीए राष्ट्रीय विषय है। इसलिए राज्यस्तरीय नेता इस बारे में ज्यादा ज्ञान न दें।
भड़के पटोले, बोले- पवार की वकालत बंद करें राउत
संजय राउत की बयानबाजी के बाद नाना पटोले ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को यह नहीं भूलना चाहिए कि महाविकास आघाड़ी सरकार कांग्रेस के समर्थन से ही बनी है। वे शरद पवार की वकालत न करें।
शनिवार को मुंबई से सटे भिवंडी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाना पटोले ने संजय राउत को फिर से नसीहत दी कि वे पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करने से बाज आएं। अगर वे ऐसा ही करते रहे तो हमें भी कुछ सोचना पड़ेगा। पटोले ने एक तरह से साफ शब्दों में संकेत दिया है कि यदि टीका-टिप्पणी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस महाविकास आघाड़ी से अपना हाथ खींच सकती है। साथ ही, पटोले ने निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने का एलान किया।
पवार का आदर है, लेकिन सोनिया गांधी हैं हमारी नेता: शिंदे
इस बीच कांग्रेस विधायक प्रणिती शिंदे ने भी पटोले के रुख का समर्थन करते हुए संजय राउत की खिंचाई की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि शरद पवार का हम आदर करते हैं लेकिन सोनिया गांधी हमारी नेता हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनाने में पवार की अहम भूमिका रही है। लेकिन यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी हैं।