{"_id":"56e679ca4f1c1b4f4a8b46ec","slug":"maharashtra-sadan-scam-chaggan-bhujbal-appears-before-enforcement-directorate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" महाराष्ट्र सदन घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सदन घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
पेशी के दौरान ईडी कार्यालय के बाहर छगन भुजबल
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के पूर्व लोक निर्माण मंत्री छगन भुजबल मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। इस दौरान ईडी ने घोटालों के आरोपों में घिरे भुजबल से गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
पेशी के दौरान उनके साथ एमएलसी जितेंद्र अवहड भी थे। ये दोनों सोमवार को दक्षिण मुंबई के बलार्ड पायर में स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे थे। किसी हंगामे की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने पहले ही दफ्तर के बाहर सख्त पहरा लगा रखा था। इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में भुजबल समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
ईडी ने प्रिवेंसन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत छगन भुजबल से पूछताछ किया। भुजबल के अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ इस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने पिछले ही महीने उनके भतीजे समीर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल समीर को आर्थर रोड जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
भुजबल की पेशी के दौरान ईडी कार्यालय के बाहर जुटे समर्थक
- फोटो : ANI
दरअसल, छगन भुजबल जिस महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे उस वक्त उन्होंने एक कंपनी को नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए बिना ही टेंडर दे दिया था। इस कंपनी ने दिल्ली में स्थित महाराष्ट्र सदन का निर्माण किया था। इसके अलावा कलिना जमीन में घोटाले में भी भुजबल का नाम शामिल है।
एजेंसियों के मुताबिक भुजबल और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर करीब 280 करोड़ रुपए का घोटाला किया। इसके लिए ईडी ने दो बार तलाशी अभियान भी चलाए जिसमें भुजबल से जुड़े करीब नौ जगहों की तलाशी की गई। इसमें आरोपियों के मकान, ऑफिस और उनसे जुड़े अन्य स्थान शामिल थे।
राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पहले ही महाराष्ट्र सदन घोटाले मे छगन भुजबल, समीर और 14 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है।