फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra's politics rises due to Rahul's claims on 'vote theft', Congress says Fadnavis should resign

Maharashtra: 'वोट चोरी' पर राहुल के दावों से चढ़ा महाराष्ट्र का सियासी पारा, कांग्रेस बोली- फडणवीस इस्तीफा दें

Thu, 18 Sep 2025 11:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 18 Sep 2025 11:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' को एक बार फिर उजागर किया है। उन्होंने कहा कि राजुरा में 6,000 से अधिक वोटों की चोरी से साफ है कि महायुति गठबंधन को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra's politics rises due to Rahul's claims on 'vote theft', Congress says Fadnavis should resign
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल। - फोटो : PTI

विस्तार

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का पर्दाफाश करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पद छोड़ देना चाहिए। सपकाल ने दावा किया कि राजुरा में 6850 वोटों में हेराफेरी की गई। फडणवीस के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय के तहत राज्य पुलिस ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र को हो रहे नुकसान को राहुल गांधी ने उजागर किया है। राजुरा में 6,000 से अधिक वोटों की चोरी की गई है। इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री फडणवीस की पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर से हो गई है। इससे साफ है कि महायुति गठबंधन को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से वोट चुराकर सत्ता हासिल की। फडणवीस को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक राजनीतिक नेता की तरह बोल रहे हैं। लोकतंत्र को नष्ट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा भारत को नेपाल या श्रीलंका जैसा बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी सुधार राहुल गांधी की दूरदर्शिता की जीत
सपकाल ने जीएसटी सुधारों को राहुल गांधी की दूरदर्शिता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आठ साल पहले जीएसटी सुधारों की मांग की थी। केंद्र सरकार आज उन बदलावों को लागू कर रही है। कांग्रेस 22 सितंबर को राज्य भर में व्यापारियों को मिठाई बांटकर इसका जश्न मनाएगी।

उन्होंने राज्य में भारी बारिश के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान के लिए 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और कृषि भूमि कटाव के लिए 5 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग की। उन्होंने रबी सीजन के लिए मुफ्त बीज और उर्वरक के साथ-साथ कृषि ऋण माफी की भी मांग की। 

सपकाल ने स्कूलों में तीसरी भाषा थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि मराठी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। एक और भाषा थोपकर फडणवीस मराठी की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। भाजपा भारत की विविधता में एकता की पहचान को मिटाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ऐसे किसी भी कदम का विरोध करेगी।


हारने के बाद आरोप लगाते हैं राहुल गांधी: अजित पवार
राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के नए आरोपों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुझे याद है कि लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 17 महायुति को और 31 महाविकास अघाड़ी को मिली थीं। उस समय मतगणना में कोई समस्या नहीं थी और ईवीएम मशीनें सही तरीके से काम कर रही थीं। हमने वोटों के कुप्रबंधन, नाम डालने या हटाने को लेकर भी कोई चिंता नहीं जताई थी। हारने के बाद ही वे ये नए आरोप लगाते हैं। यह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed