{"_id":"64a3d1f09051e4ecbc0e53c2","slug":"maharashtra-road-accident-a-truck-rammed-into-a-hotel-after-hitting-two-vehicles-several-dead-and-injured-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: धुले में दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा ट्रक; दस की मौत, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: धुले में दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा ट्रक; दस की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Tue, 04 Jul 2023 01:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:59 PM IST
सार
ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा।
विज्ञापन
Maharashtra Road Accident
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के धुले जिले में हाईवे के पास एक कंटेनर ट्रक ने पहले दो वाहन को टक्कर मारी और फिर एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में दस की मौत और 28 घायल हो गए। यह घटना धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास घटी। पीएम मोदी ने धुले सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में मरने वालों में बस का इंतजार कर रहे कुछ यात्री भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तमिलनाडु में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत
इस बीच कोयंबटूर में निर्माण कार्य में लगे चार प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को दीवार गिरने की घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यहां एक निजी कॉलेज के परिसर में परिसर की दीवार का कुछ हिस्सा ढह जाने से श्रमिकों की मौत हो गई। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक श्रमिक पश्चिम बंगाल का था और तीन अन्य भी प्रवासी मजदूर थे। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra | Seven people dead and 28 others were injured after a container hit several vehicles and later got overturned. The accident took place in Shirpur taluka of Dhule district: Maharashtra Highway Police pic.twitter.com/eDvcQu5D4H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 4, 2023